scriptपहले दोस्ती…फिर दबाव, घर जाकर 13 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार | Bhopal Rape Case 13 years old girl accused arrested rape cases increased fact file crime | Patrika News
भोपाल

पहले दोस्ती…फिर दबाव, घर जाकर 13 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Rape Case: राजधानी भोपाल में बच्चियों से होने वाले अपराध कम नहीं हो रहे, हर दिन सामने आ रहे हैवानियत के मामले, 2 महीने में बढ़ें केस…

भोपालOct 27, 2024 / 11:43 am

Sanjana Kumar

Bhopal Rape Case
Bhopal Rape Case: राजधानी भोपाल में बच्चियों से होने वाले अपराध कम नहीं हो रहे। एक बार फिर 13 साल की किशोरी दरिंदगी का शिकार हुई। 19 साल के आरोपी राजकुमार अहिरवार से किशोरी की सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई। इसके बाद अहिरवार बात करने का दबाव बनाने लगा। उसने वीडियो कॉल कर कुछ स्क्रीन शॉर्ट लिए और मिलने के लिए परेशान करने लगा। वहशी यहीं नहीं रुका।
किशोरी ने जब बात बंद कर दी तो वह घर ही पहुंच गया। दुस्साहसी आरोपी ने घर में छेड़छाड़ की। किशोरी ने परिवार वालों को बताया और इसके बाद पुलिस ने वहशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

2 माह में बढ़े दुष्कर्म, छेड़छाड़, हत्या के केस

– 6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची आरोपी को काटकर भागी। छेड़छाड़ का केस।

– साढ़े तीन साल की बच्ची से ट्यूशन टीचर के बेटे ने छेड़छाड़ की।
– पड़ोसी रिश्तेदार ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

– 24 सितंबर को 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फिर हत्या।

– 16 सितंबर को स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से शिक्षक ने दुष्कर्म किया।
– 22 सितंबर को निजी स्कूल के शिक्षक ने छात्र से दुराचार किया।

ये भी पढ़ें: बैतूल में भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत, 15 घायल

Hindi News / Bhopal / पहले दोस्ती…फिर दबाव, घर जाकर 13 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो