scriptMP के सोमनाथ मंदिर में श्रावण का पहला सोमवार, उमड़े हजारों श्रद्धालु | bhojpur shiv mandir | Patrika News
भोपाल

MP के सोमनाथ मंदिर में श्रावण का पहला सोमवार, उमड़े हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध भोजपुर के शिवलिंग के दर्शन करने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु सोमवार सुबह से यहां पहुंचने लगे थे।

भोपालJul 25, 2016 / 02:54 pm

Manish Gite

Bhojpur

Bhojpur


भोपाल/मंडीदीप। विश्व प्रसिद्ध भोजपुर के शिवलिंग के दर्शन करने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु सोमवार सुबह से यहां पहुंचने लगे थे। सुबह से शाम तक यहां करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। महिलाओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। 

क्यों खास है यह मंदिर
रायसेन जिले में 10वीं सदी में राजा भोज के समय इसका निर्माण किया गया था। यह मंदिर आज भी वास्तुकला का अद्वितीय उदाहरण है। मंदिर का गुम्बद नक्काशीदार और पत्थरों की संरचना के कारण जाना जाता है। मंदिर की बालकनियों को विशाल कोष्ठक और खंभों के सहारे बनाया गया है। मंदिर की बाहरी दीवारों और ढांचे को कभी बनाया ही नहीं गया। मंदिर को गुम्बद के स्तर तक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया।


MP का प्रमुख पर्यटन स्थल
यह MP के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। बेतवा नदी मंदिर के बगल से बहती है। भोजपुर राजधानी भोपाल से 28 किलोमीटर की दूरी पर है। 11वी शताब्दी में नदी पर दो बांध बनाए गए थे, जो बेतवा नदी का रुख मोड़ते हैं। पानी को रोकने के लिए भारी पत्थरों से बांध बनाया गया था। जिसके अवशेष आज भी नजर आते हैं। 


MP का सोमनाथ
भोजपुर के भोजेश्वर मंदिर को पूर्व का सोमनाथ कहा जाता है। मंदिर के सामने चट्टानों पर इसके नक्शे नजर आते हैं।




Hindi News/ Bhopal / MP के सोमनाथ मंदिर में श्रावण का पहला सोमवार, उमड़े हजारों श्रद्धालु

ट्रेंडिंग वीडियो