scriptबंद पड़े सिनेमाघरों में आई रौनक, रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ | akshay kumar film sooryavanshi release on multiplex | Patrika News
भोपाल

बंद पड़े सिनेमाघरों में आई रौनक, रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’

भोपाल समेत कई शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी…। कोरोनाकाल में काफी दिनों बाद आई नई फिल्म…।

भोपालNov 05, 2021 / 02:53 pm

Manish Gite

akshay.jpg

भोपाल। कोरोनाकाल में बंद रहे मूवी थियेटरों में अब रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी टाकीजों में रिलीज हो रही है। कोरोनाकाल में काफी समय से नई फिल्म नहीं आने से मूवी थिएटर बंद पड़े थे। अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी भी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

काफी इंतजार के बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में मूवी थिएटर और मल्टीप्लेक्स खुल गए हैं। नई मूवी नहीं आने के कारण टाकीजों में ताले पड़ गए थे। कोरोनाकाल में कई मूवी भी नहीं बन रही थी। इसके साथ ही लोगों ने मूवी थिएटर की बजाय अपने टीवी सेट का रुख कर लिया था। वे वेबसीरीज के भरोसे थे।

काफी अंतराल के बाद 5 नवंबर को फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भारत में करीब 4000 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हो गई। इससे पहले बंटी बबली-2 टाकीज में आई थी, इसके बाद से नई फिल्में नहीं आ रही थीं। अगस्त और सितंबर में सिर्फ 4 हफ्ते ही मल्टीप्लेक्स खुल पाए थे। लेकिन, बाद में बंद हो गए थे। कोरोनाकाल के चलते टाकीजों का कारोबार भी बंद पड़ा हुआ है।

 

सरकार ने कई रियायतें दी हैं, इसके बाद अब टाकीजों में फिल्में रिलीज हो पाएंगी। थिएटर संचालक काफी समय से टैक्स माफ करने की मांग कर रहे थे। कोरोनाकाल में जब फिल्में नहीं आएंगी तो टैक्स देने की बाध्यता खत्म करने की मांग कर रहे थे।

गौरतलब है कि काफी समय से लोग फिल्म सूर्यवंशी का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म रोहित शेट्टी ने बनाई है। इसके साथ ही रोहिट शेट्टी ने महाराष्ट्र में पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलवाने के लिए मशक्कत की थी। रोहित शेट्टी के मुताबिक सूर्यवंशी भारत के सभी सिंगल स्क्रीन्स और मल्टी प्लेक्स में एक साथ रिलीज हो रही है।

 

खिलाड़ी अक्षय कुमार के खिलाफ एक्शन की तैयारी में पुलिस

multi.jpg

इससे पहले मल्टी स्टारर मिल्म सिंघम और फिल्म का सिक्वेंस मानी जा रही फिल्म सूर्यवंशी के साथ सिनेमाघरों में 100 फीसदी सीटों पर दर्शकों को बैठाया जाएगा। सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन (सीसीआइ) ने टाकीज संचालकों को इस बारे कहा है। सीसीआइ के पदाधिकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले थे। गृहमंत्री के मौखिक आश्वासन के बाद अब 100 फीसदी क्षमता के साथ दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा।

Hindi News / Bhopal / बंद पड़े सिनेमाघरों में आई रौनक, रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’

ट्रेंडिंग वीडियो