scriptशादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां को प्रेमी ने घर बुलाया, दुष्कर्म कर वादे से मुकर गया, महिला ने की आत्महत्या | 2 sons woman committ suicide after her boyfriend pretend to marrige | Patrika News
भोपाल

शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां को प्रेमी ने घर बुलाया, दुष्कर्म कर वादे से मुकर गया, महिला ने की आत्महत्या

प्रेम जाल में फंसकर दो बच्चों की मां ने की सुसाइड, बैरागढ़ पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

भोपालDec 30, 2020 / 09:24 pm

Faiz

news

शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां को प्रेमी ने घर बुलाया, दुष्कर्म कर वादे से मुकर गया, महिला ने की आत्महत्या

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बैरागढ़ पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरु की गई। जांच में सामने आया कि मुकेश उर्फ बिट्टी तिलवानी नामक एक विवाहित व्यक्ति ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। उसी के कहने पर महिला ने अपना घर भी छोड़ दिया था और मुकेश के साथ रहने उसके घर चली गई थी। लेकिन, कुछ दिन महिला से शोषण करने के बाद मुकेश ने उसे इग्नोर करना शुरु कर दिया था। एक दिन इसी बात पर हुई कहा सुनी के बाद मुकेश ने महिला को घर से भगा दिया था। इसी वजह से महिला ने जहर खाकर आत्म हत्या की।

फिलहाल, बैरागढ़ पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि, 38 वर्षीय महिला इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। वन ट्री हिल्स इलाके में रहने वाले मुकेश उर्फ बिट्टी तिलवानी ने महिला से दोस्ती की और कुछ दिन बाद दोनों के बीच मिलना-जुलना होने लगा। पेशे से प्रॉपर्टी ब्रोकर मुकेश पहले से ही विवाहित है। वो भी अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर अलग रहता है। मुकेश पिछले तीन-चार महीने से लगातार महिला के घर आ-जा रहा था।

बीते कुछ दिनों से उसने प्रेम जाल में पूरी तरह फंस चुकी महिला से उसके पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। उसने महिला से शादी करने का वादा भी किया था। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि, मुकेस इस बात को सार्वजनिक रूप से कह चुका था कि, वो महिला से शादी करेगा। इसके बाद महिला अपने पति से लड़-भिड़कर मुकेश के साथ रहने लगी थी।

आरोपी मुकेश के बहकावे में आकर महिला उसके के घर रहने चली गई थी, लेकिन इसके बाद शादी करना तो दूर, मुकेश उससे अभद्रता करना शुरु कर दिया। एक दिन तो हद ये हो गई कि, उसे घर से भगा दिया। अब महिला अपने पति और बच्चों को तो पहले ही छोड़ चुकी थी और मायके वाले भी उसकी इस हरकत से खफा थे। उसके सामने कोई रास्ता नहीं बचा था। परेशान आकर महिला ने 25 दिसंबर को अपने घर में जहर खा लिया था। परिजन उसे बैरागढ़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 26 दिसंबर की रात को महिला ने दम तोड़ दिया।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब जंगलों में फिल्मांकन करने पर सरकार को देनी होगी फीस, प्रोड्यूसर को मानने होंगे ये नियम


पहले भी मुकेश पर दर्ज हो चुका है दुष्कर्म का केस

पुलिस ने जांच करते हुए महिला के बच्चों और उसके पति के बयान लिये, जिसमें आरोपी मुकेश द्वारा आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश को मंगलवार रात गिरफ्तार कर इस बात का खुलासा किया कि, मुकेश के कारण ही कोमल ने खुदकुशी की थी। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। बताते चले कि, आरोपी मुकेश के खिलाफ पहले भी एक महिला से दुष्कर्म का केस चल रहा है।

 

ग्रामीण अंचलों को सरकार की सौगात : मार्च तक 26 लाख 26 हजार घरों में होंगे नल कनेक्शन, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ye8df

Hindi News / Bhopal / शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां को प्रेमी ने घर बुलाया, दुष्कर्म कर वादे से मुकर गया, महिला ने की आत्महत्या

ट्रेंडिंग वीडियो