यह भी पढ़ें:
Dry Skin Care: गुलाबी ठंड में स्किन हो जाती है ड्राई? अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, मिलेगा गजब का ग्लो मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले कुछ दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इसके बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़गी और इससे न्यूनतम तापमान (रात का पारा) में बढ़ोतरी होने की संभावना बनेगी। इसी क्रम में मंगलवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत पर 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस तरह महज एक दिन में ही रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। फिलहाल, हवा में नमी की मात्रा कम है, इसलिए उमस का अहसास नहीं हो रहा है, लेकिन आगे दिन का तापमान बढ़ने और हवा की नमी साथ मिलकर उमस में इजाफा कर सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में आने वाले उतार-चढ़ाव से कई स्थानों पर लो प्रेशर जोन भी तैयार हो सकता है, जिससे हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनने की भी संभावना है।