scriptएमपी के बैतूल में भूकंप के झटके, दीवारों में आई दरार, घरों से बाहर निकले लोग | mp news earthquake in betul | Patrika News
बेतुल

एमपी के बैतूल में भूकंप के झटके, दीवारों में आई दरार, घरों से बाहर निकले लोग

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है।

बेतुलOct 01, 2024 / 01:14 pm

Himanshu Singh

betul bhukamp
MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भूकंप आने से हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र का अमरावती जिला बताया जा रहा है। जो कि बैतूल जिले की सीमा से सटा हुआ है।
इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई जगह के मकानों में दरार आ गई है। जिला प्रशासन घटना की जानकारी जुटाने में जुट गया है। भूकंप में कंपन इतना तेज था कि कई घरों की दीवारों में दरार आ गई। कंपन महसूस होते ही लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 आंकी गई है। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। प्रशासन का इस मामले पर कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कई बार रह-रहकर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
भू-गर्भ वैज्ञानिक इसे मध्यम तीव्रता वाला भूकंप बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 1 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटके भैंसदेही, बैतूल बाजार, भीमपुर, बैतूल, आठनेर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। लोगों के मुताबिक दोपहर में अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ धरती में कंपन महसूस हुआ। जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

11 जून को ताप्ती नदी के किनारे आया था भूकंप


बता दें कि, साल 2024 के जून महीने में ताप्ती नदी के किनारे भूकंप आने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया था। इसका कंपन इतना तेज था कि कई घर की दीवारों में दरारें आ गई थी। धरती हिलते ही लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए थे। यह घटना उस वक्त ग्राम पंचायत सराड़ के मोड़ीढाना में हुई थी।

लोग घरों से बाहर आ गए

भैंसदेही निवासी अलकेश चौहान ने बताया लगभग 1.37 बजे धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे। वे अपने परिचित अमरावती के लोगों से भी चर्चा की तो उन्होंने भी बताया अमरावती, महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। हालांकि यहां पर कुछ ही सेकंड के लिए ही भूकंप के झटके महसूस हुए है। किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई है। भैंसदेही क्षेत्र महाराष्ट्र सीमा से लगा होने के कारण यहां सबसे ज्यादा कंपन महसूस किया है।

Hindi News / Betul / एमपी के बैतूल में भूकंप के झटके, दीवारों में आई दरार, घरों से बाहर निकले लोग

ट्रेंडिंग वीडियो