scriptसब्जी के साथ फ्री मिलने वाला हरा धनिया चोरी, किसान खेतों में दे रहे पहरा | Green coriander stolen from the farm | Patrika News
बस्सी

सब्जी के साथ फ्री मिलने वाला हरा धनिया चोरी, किसान खेतों में दे रहे पहरा

विराटनगर थाने के सताना व पुरावाला गांव में चोर दो खेत से करीब 300 किलो धनिया चुरा ले गए। घटना के बाद किसान खेतों में पहरा दे रहे है।

बस्सीSep 24, 2024 / 05:04 pm

vinod sharma

Green coriander stolen from the farm

विराटनगर थाने के सताना व पुरावाला गांव में चोर दो खेत से करीब 300 किलो धनिया चुरा ले गए। घटना के बाद किसान खेतों में पहरा दे रहे है।

  • राजस्थान में कोटपूतली बहरोड़ जिले के विराटनगर में एक अनोखी चोरी की घटना ने लोगों को चौका दिया है। इस चोरी के बाद किसान खेतों में उगे धनिये पर दिन रात नजर रख रहे है। जहां पहले मंडी व थड़ी ठेलों पर सब्जी के साथ फ्री में मिलने वाला हरा धनिया अब खेतों से चोरी हो रहा है। जहां पिछले दिनों सब्जी दाम बढ़े तो हरे धनिए के दाम आसमान छू गए। मंडी में इन दिनों हरा धनिया जहां 150 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं फुटकर में इसके दाम तीन सौ रुपए के पार पहुंच गए हैं। ऐसे में चोरों की नजरें अब सड़क किनारे खेतों में उगे हरे धनिए पर जा टिकी हैं। जहां चोर खेतों से हरे धनिए की क्यारियों को साफ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है विराटनगर इलाके में, जहां चोर तीन क्विंटल से अधिक हरा धनिया खेत से काट ले गए। ऐसे में किसान खेतों पर पहरा देने को मजबूर है।
  • किसानों की उड़ी नींद
  • धनिए चोरी की वारदातों के बाद अब किसानों की नींद भी उड़ गई है। हालात ये हैं कि किसान अब धनिए के खेतों की रातभर रखवाली में जुट गए हैं। विराटनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मैड के निकट सताना व पुरावाला में चोरों ने खेतों में धनिया चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किसान सताना निवासी दिनेश यादव ने बताया कि चोर उसके खेत से करीब 100 किलो हरा धनिया उखाड़ कर ले गए। वहीं पुरावाला निवासी शिवकुमार सैनी ने बताया कि चोर उसके खेत से करीब 200 किलो हरा धनिया चोरी कर ले गए। किसानों के खेतों से चोरी हुए धनिए की कीमत करीब 45 से 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
  • रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप
  • पीड़ित किसानों ने बताया कि घटना के बाद सूचना मैड पुलिस चौकी को दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। धनिए के भाव में तेजी होने के कारण चोर खेतों की ओर रुख करने लग गए हैं। सब्जी व्यापारी प्रकाश सैनी ने बताया कि वर्तमान में धनिए का भाव थोक में 125 रुपए से 150 रुपए किलो तक चल रहा है। जिससे वारदातें बढ़ रही हैं।

Hindi News/ Bassi / सब्जी के साथ फ्री मिलने वाला हरा धनिया चोरी, किसान खेतों में दे रहे पहरा

ट्रेंडिंग वीडियो