scriptराजस्थान में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही 124 साल की धन्नी देवी की उम्र 90 साल हो जाएगी कम, जानिए कैसे | Barmer News: 124 year old voter Dhanni date of birth will change after the elections | Patrika News
बाड़मेर

राजस्थान में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही 124 साल की धन्नी देवी की उम्र 90 साल हो जाएगी कम, जानिए कैसे

Lok Sabha Elections 2024: सर्वाधिक उम्र की महिला बताई गई धन्नी देवी लोकसभा चुनावों में 124 साल की ही रहेगी। चुनावों के बाद वह 34 की हो जाएगी।

बाड़मेरApr 13, 2024 / 11:49 am

Rakesh Mishra

oldest_voter.jpg
Lok Sabha Elections 2024 सर्वाधिक उम्र की महिला बताई गई धन्नी देवी लोकसभा चुनावों में 124 साल की ही रहेगी। चुनावों के बाद वह 34 की हो जाएगी। वोटर लिस्ट में बाड़मेर जिले की सर्वाधिक उम्र की 124 साल की बताई गई नवोड़ा गांव की महिला धन्नी देवी पत्नी ओमाराम को लेकर प्रशासन ने बीएलओ को निर्देश देकर जानकारी चाही।
जिला कलक्टर के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी ने दस्तावेज जांचे। धन्नीदेवी की उम्र गलत दर्ज होने के प्रमाण मिल गए, लेकिन अब उसकी उम्र लोकसभा चुनावों से पहले दुरस्त नहीं की जा सकती है। फार्म आठ भरा हुआ है, लेकिन नियमानुसार अब यह संशोधन नहीं हो सकता। ऐसे में लोकसभा चुनावों में मतदान 124 की उम्र का ही कर सकेगी, इसके बाद यह बदलाव होगा। बीएलएओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी है।
बीएलओ बता रहे पुरानी सूची
गांव में बीएलओ की नियुक्ति है। बीएलओ के पास सभी वोटर्स की सूची होती है। इस मामले में बीएलओ ने पुरानी सूची बताते हुए कहा कि मेरे पास तो यह सूची है। इसमें उम्र लिखी हुई है। इधर, धन्नी देवी के वोटर कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1900 दर्ज है। अभी ऑन लाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उम्र 124 साल ही दर्ज की हुई है।
मेरी उम्र 34 साल ही है, मैं 124 की नहीं हूं
धन्नीदेवी कहती है वो 34 साल की ही है। मैं आशा सहयोगिनी हूं। धन्नीदेवी ने यह कहा कि मेरा वोटर आईडी गुम हो गया है। पता नहीं कहा रख दिया है।

Hindi News/ Barmer / राजस्थान में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही 124 साल की धन्नी देवी की उम्र 90 साल हो जाएगी कम, जानिए कैसे

ट्रेंडिंग वीडियो