scriptबरेली के बूथों पर वोट डालने पहुंचे मृतक, मतदान अधिकारियों के उड़ गए होश, जानें क्या है राज | Patrika News
बरेली

बरेली के बूथों पर वोट डालने पहुंचे मृतक, मतदान अधिकारियों के उड़ गए होश, जानें क्या है राज

लोकतंत्र के महा उत्सव में वोटो की आहुति देने के लिए बरेली में मृतक भी निकल पड़े। मतदान केंद्रों उन्हें देखकर मतदान अधिकारी हैरान रह गए।

बरेलीMay 08, 2024 / 11:46 am

Avanish Pandey

बरेली। लोकतंत्र के महा उत्सव में वोटो की आहुति देने के लिए बरेली में मृतक भी निकल पड़े। मतदान केंद्रों उन्हें देखकर मतदान अधिकारी हैरान रह गए। उनके हाथ पांव फूलने लगे। मतदान केंद्रों पर खलबली मच गई। वहां जमकर हंगामा हो गया।
वोटर लिस्ट में मृत बताकर काट दिए नाम

प्रेमनगर में चाहवाई के रहने वाले फुरकान वोट डालने के लिए बरेली आए थे। वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके घर में 12 लोगों के वोट थे। जब मतदान केंद्र पर पहुंचे तो पता लगा कि फुरकान अहमद, इमरान खान और रोजिना को मृतक दिखाकर वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया। हाथ में वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड लेकर पहुंचे तीनों कागज में मृत हो चुके थे। तीनों ने कहा कि वह जिंदा हैं। उनका वोट किसने काटा। काफी देर तक मतदान कर्मियों से लेकर बीएलओ तक खलबली मची रही। लेकिन मतदान अधिकारी वोटर लिस्ट में उन्हें जिंदा नहीं कर पाए।
कागजों में मृत हो चुके विशेष, जीवित पहुंचे लेकिन नहीं डाल पाए वोट

आंवला लोकसभा के सैंजनी गांव के रहने वाले विशेष पाल वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। यह सुनकर वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाया लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। उन्होंने काफी दलील दी लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी। बीएलओ के पास जाकर नाम सत्यापित करने के लिए कहा गया, लेकिन वह अपना वोट नहीं डाल पाए।

Hindi News/ Bareilly / बरेली के बूथों पर वोट डालने पहुंचे मृतक, मतदान अधिकारियों के उड़ गए होश, जानें क्या है राज

ट्रेंडिंग वीडियो