हिंदू आतंकवाद के बयान पर भड़के राजेश अग्रवाल, बोले अधिकतर आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने मौलाना तौकीर राजा के हिंदू आतंकवाद कहने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं रहा। हर मुसलमान आतंकवादी नहीं फिर भी अधिकतर आतंकवादी मुसलमान ही क्यों होते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा आला हजरत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उस परिवार को आदर्श मानकर तमाम मुस्लिम नेकी की राह पर हैं। परिवार ने भारतीय समाज को जोड़कर रखा। अंग्रेजी हुकूमत में इस परिवार ने हिंदुओं की सहायता की। तौकीर इन सब के खिलाफ धर्म को आधार बनाकर लोगों को भड़का रहे हैं। उन्हें लड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार के दिन ही यह सब क्यों किया जाता है। मुस्लिम नमाज़ अदा करते हैं। उनकी आड़ में कुछ लोग खुराफात करते हैं और घटना को सांप्रदायिक रंग दिया जाता है। मगर अब मुस्लिम भी उपद्रवियों की मानसिकता को समझ चुके हैं।
प्रेस वार्ता में नजर नहीं आया कोई भी पार्टी का पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि
बरेली में भाजपा के जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारी की लंबी परिस्थित है भाजपा के तीन जिला अध्यक्ष हैं इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक साथ विधायक और मेयर है भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ही मौजूद रहे। लेकिन भाजपा का कोई जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर नहीं आए। जबकि उससे पहले पार्टी के कई पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष कार्यालय पर ही मौजूद थे।