scriptअहमदाबाद से भिंड जा रही बस पलटी, 6 यात्री घायल | road accident of ahahamdabad-bhind | Patrika News
बारां

अहमदाबाद से भिंड जा रही बस पलटी, 6 यात्री घायल

घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

बारांOct 07, 2024 / 11:29 am

mukesh gour

घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।


भंवरगढ़. अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही यात्री बस सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे से 3 किमी आगे जामुनिया खाळ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सहायक उप निरीक्षक हुकमचंद नागर ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे के आसपास अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही बस का अगला टायर फट गया।
ऐेसे में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पलट गई। घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार करवा दिया गया है। किसी को भी गंभीर प्रकार की गंभीर चोट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News / Baran / अहमदाबाद से भिंड जा रही बस पलटी, 6 यात्री घायल

ट्रेंडिंग वीडियो