scriptहोलिका दहन और ढूंढोत्सव के बाद आज हर्षोल्लास से मनेगी धुलंडी, पत्रिका अभियान के तहत गूंजा स्वच्छता का पैगाम | Holi 2020, Holika Dahan, Dhulandi, Holi Celebration In Rajasthan | Patrika News
बांसवाड़ा

होलिका दहन और ढूंढोत्सव के बाद आज हर्षोल्लास से मनेगी धुलंडी, पत्रिका अभियान के तहत गूंजा स्वच्छता का पैगाम

Holi 2020, Holi In Rajasthan, Dhulandi In Banswara, Patrika Swarnim Bharat Abhiyan : सोमवार को शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, सामूहिक ढूंढोत्सव के हुए आयोजन, मंगलवार को उड़ेगा रंग-गुलाल

बांसवाड़ाMar 10, 2020 / 08:32 am

mradul Kumar purohit

होलिका दहन और ढूंढोत्सव के बाद आज हर्षोल्लास से मनेगी धुलंडी, पत्रिका अभियान के तहत गूंजा स्वच्छता का पैगाम

होलिका दहन और ढूंढोत्सव के बाद आज हर्षोल्लास से मनेगी धुलंडी, पत्रिका अभियान के तहत गूंजा स्वच्छता का पैगाम

बांसवाड़ा. समूचे वाग्वर आंचल में होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। शहर सहित जिलेभर में होलिका दहन सोमवार शाम को धूमधाम से किया गया। वहीं मंगलवार को उत्साह के साथ धूलंडी पर्व मनाया जाएगा। इसी बीच राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत स्वच्छता का पैगाम गूंजा। रंगोत्सव का दो दिवसीय उल्लास वातावरण में भी परिलक्षित हो रहा है। बाजार में फागुनी गीतों की स्वरलहरियां गूंज रही है। सोमवार शाम को विभिन्न समाजों की ओर से होलिका दहन के समय सामूहिक ढूंढोत्सव का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने पत्रिका अभियान के तहत स्वच्छता अपनाने और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। मंगलवार को सामूहिक रंगोत्सव में लोग अपने परिचितों को रंग-गुलाल लगाकर स्नेह प्रदर्शित करेंगे। बच्चों में धुलंडी को लेकर खासा उत्साह है। वहीं देवालयों में होली के अवसर पर विशेष आराधना के साथ फागोत्सव मनाए जा रहे है। सत्यनारायण कीर्तन मंडल की ओर से भगवान के फाल्गुनी भजनों का गायन किया गया। फूलों एवं सूखे रंगों अबीर गुलाल के साथ भगवान के संग होली खेली जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शहर में कई स्थानों पर गोबर के कंडे की होली जलाई गई। पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज की ओर से पैलेस रोड पर सामूहिक ढूंढोउत्सव और होलिका दहन किया गया। सिंधी धर्मशाला के पास कंडो और कपूर से होलिका दहन किया गया।
राशि अनुसार रंगों से खेले होली : – होली प्रमुख भारतीय त्योहार होने के साथ खुशी का महापर्व है और जीवन को खुशनुमा और रंगीन बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना शुभ होता है। धुलंडी पर मेष राशि वालों को लाल और नारंगी, वृषभ राशि वालों को नीले और काले, मिथुन राशि वालों को हरे रंग, कर्क राशि वालों को क्रीम, पीला और सफेद, सिंह राशि वालों को नारंगी, गुलाबी, लाल, पीले, कन्या राशि वालों को गहरा हरा, तुला राशि वालों को नीला और हरा, वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग तथा धनु और मीन राशि वालों को पीले और लाल रंग का उपयोग करना शुभ फलदायी रहता है।

Hindi News/ Banswara / होलिका दहन और ढूंढोत्सव के बाद आज हर्षोल्लास से मनेगी धुलंडी, पत्रिका अभियान के तहत गूंजा स्वच्छता का पैगाम

ट्रेंडिंग वीडियो