scriptघायल की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन | The family members demonstrated by keeping the dead body | Patrika News
बालाघाट

घायल की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

बालाघाट-बैहर पहुंच मार्ग पर भरवेली में किया प्रदर्शनसडक़ हादसे में घायल हुआ था ग्रामीण

बालाघाटOct 01, 2023 / 09:33 pm

Bhaneshwar sakure

01_balaghat_110.jpg

बालाघाट. भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 भरवेली निवासी सूरज पिता दादू पंद्रे सडक़ हादसे में घायल हो गया था। शनिवार की रात्रि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बालाघाट-बैहर पहुंच मार्ग पर सिवनी कैम्प भरवेली में शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चलते रहा। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सूरज पिता दादू पन्द्रे 29 सितंबर को मजदूरी कार्य के लिए बालाघाट आ रहा था। इसी दौरान उसे कचरा गाड़ी ने ठोकर मार दी। घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए बालाघाट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने सूरज पंद्रे को गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उपचार में खर्च अधिक आने की जानकारी दी। परिजनों ने गोंदिया से सूरज को पुन: बालाघाट अस्पताल लेकर आए। शनिवार की रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार की सुबह शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना को लेकर हंगामा किया। मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शव सडक़ पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने 50 लाख रुपए मुआवजा और पंचायत में मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
परिजनों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भरवेली पुलिस और भाजपा नेत्री मौसम हरिनखेड़ेे मौके पर पहुंची। भाजपा नेत्री ने पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने और हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया।

Hindi News/ Balaghat / घायल की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो