scriptनौतपा का पहला दिन-दोपहर तक पारा रहा 43 डिग्री पार | Patrika News
बालाघाट

नौतपा का पहला दिन-दोपहर तक पारा रहा 43 डिग्री पार

नौतपा के पहले दिन सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्य देवता जमकर तपे। पारा 43 डिग्री के पार रहा। सुबह से ही लू के थपेड़े चलने लगे थे। गर्म हवाओं से और अधिक गर्मी लग रही थी। दोपहर में सडक़ें सूनी हो गई। कूलर, पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे। बालाघाट. नौतपा के पहले दिन […]

बालाघाटMay 25, 2024 / 09:54 pm

Bhaneshwar sakure

नौतपा

दोपहर में सडक़ें सूनी हो गई

नौतपा के पहले दिन सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्य देवता जमकर तपे। पारा 43 डिग्री के पार रहा। सुबह से ही लू के थपेड़े चलने लगे थे। गर्म हवाओं से और अधिक गर्मी लग रही थी। दोपहर में सडक़ें सूनी हो गई। कूलर, पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे।
बालाघाट. नौतपा के पहले दिन सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्य देवता जमकर तपे। पारा 43 डिग्री के पार रहा। सुबह से ही लू के थपेड़े चलने लगे थे। गर्म हवाओं से और अधिक गर्मी लग रही थी। दोपहर में सडक़ें सूनी हो गई। कूलर, पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे। गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बदली छाई। कुछ समय तक तेज हवाएं भी चली। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इधर, वातावरण में नमी कम होने के कारण उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं का एहसास देर शाम तक होते रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

सुबह से ही चल रहे थे लू के थपेड़े

जिले में रोजाना तापमान में वृद्धि हो रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। पिछले तीन दिनों से लू के गर्म थपेड़े चलते रहे। लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होते रहा। भीषण गर्मी के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सडक़ें सूनसान हो रही है। सुबह और शाम के वक्त ही सडक़ों पर ज्यादा चहल-पहल नजर आती है। यही नजारा शनिवार को भी देखने को मिला।

सेहत पर भी हो रहा असर

भीषण गर्मी का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त, सिर दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र आगाशे ने गर्मी से बचाव के सुझाव भी दिए है। उन्होंने कहा कि अत्याधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे या अनेक बार स्नान करें। धूप व गर्म हवाओं के सम्पर्क में आने के बाद तुरंत स्नान न करें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू का पानी, आम का पना इत्यादि का अधिक मात्रा में सेवन करें। धूप से निकलते समय छाता, सिर पर टोपी या सिर पर कपड़ा रखे। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था रखें।

Hindi News/ Balaghat / नौतपा का पहला दिन-दोपहर तक पारा रहा 43 डिग्री पार

ट्रेंडिंग वीडियो