scriptअभी-अभी : नक्सली खात्में में जुटे जवानों के वाहन पेड़ से टकराया, हादसे में 1 जवान की मौत 4 गंभीर | CRPF soldiers engaged in eliminating Naxalites met with Vehicle accident 1 soldier dead 4 seriously injured balaghat breaking | Patrika News
बालाघाट

अभी-अभी : नक्सली खात्में में जुटे जवानों के वाहन पेड़ से टकराया, हादसे में 1 जवान की मौत 4 गंभीर

Balaghat Breaking : नक्सली खात्में में लगे जवानों का वाहन रविवार सुबह जिले के बिरसा थाना इलाके के हर्रानाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 1 सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है, जबकि 4 जवान गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए महाराष्ट्र रेफर किया गया है।

बालाघाटOct 13, 2024 / 01:53 pm

Faiz

Balaghat Breaking
Balaghat Breaking : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिल में नक्सलियों के खात्मे के लिए सर्चिंग अभियान में जुटे सीआरपीएफ जवानों का वाहन रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर चलते समय सर्चिंग वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चारों घायल जवानों को तत्काल इलाज की व्यवस्था कराने के लिए पड़ोसी राज्य महराष्ट्र के गोंदिया जिले रेफर किया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में चारों जवानों का इलाज शुरु किया जा रहा है। मृतक जवान के शव को बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखा गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसा से मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बिरसा थाना क्षेत्र की नक्सल प्रभावित पुलिस चौकी मछुरदा में तैनात सीआरपीएफ 7 पीएनटी कंपनी के जवान कम्यूनिकेशन के लिए बुलेरो वाहन से निकले थे। वाहन में करीब 5 जवान होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे का शिकार हुए ये जवान

इस दौरान पाथरी से सुंदरवाही के बीच बिटोड़ी हर्रानाला के मोड़ पर कूदान में जवानों का वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में वाहन में सवार आरक्षक टिकेश्वर (22) की मौत हो गई। वहीं, एएसआई यदुनंदन पासवान (57), इंस्पकेक्टर उमेश (30), एएसआई बिरजू (44) और राकेश (30) घायल हो गए। चारों घायलों को तत्काल दूसरे वाहन की मदद से महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रेफर किया गया है, जहां के निजी अस्पताल में उनका उपचार शुरु हो गया है।

Hindi News / Balaghat / अभी-अभी : नक्सली खात्में में जुटे जवानों के वाहन पेड़ से टकराया, हादसे में 1 जवान की मौत 4 गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो