Bahraich News:
बहराइच जिले के रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले रामगोपाल मिश्रा की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन महाराजगंज कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामगोपाल मिश्रा की तीन माह पहले रोली के साथ शादी हुई थी। रोली के हाथ की मेहंदी अभी फीकी नहीं पड़ी। और उपद्रवी तत्वों ने उसका सुहाग छीन लिया। आज करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम को सज संवरकर पूजा कर छलनी में पति के चेहरे का दीदार करती हैं। लेकिन रोली के यह व्रत रहने की कल्पना पूरी नहीं हुई। इस बार उसका पहला करवा चौथ व्रत था। लेकिन नियत को शायद यही मंजूर था कि करवा चौथ व्रत से पहले वह विधवा हो गई।
यह भी पढ़े: Bahraich Violence: गजब का संयोग: 41 साल पहले अक्टूबर महीने में ही बहराइच में भड़की थी हिंसा, 2 लोगों की मौत 19 घायल से हिल उठा था प्रदेश 3 माह पहले हुई शादी पहला करवा चौथ व्रत, ठीक 7 दिन पहले सूनी हो गई मांग
बहराइच जिले के रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले राम गोपाल मिश्रा 22 वर्ष का विवाह पड़ोस के गांव की रहने वाली रोली मिश्रा से हुआ था। लगभग तीन माह पहले ही विवाह हुआ था। रोली का इस बार पहला करवा चौथ था। लेकिन उससे पहले ही पति की हत्या कर दी गई। आज करवा चौथ व्रत के दिन यह सब सोच कर उसकी आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। शायद विधाता को यही मंजूर था।