scriptशिक्षिका कविता सिंह को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उनकी उपलब्धि जानकर आप भी करेंगे तारीफ | Teacher Kavita singh will be awarded in Lucknow | Patrika News
बागपत

शिक्षिका कविता सिंह को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उनकी उपलब्धि जानकर आप भी करेंगे तारीफ

नाट्य प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 22 का हुआ चयन
30 सितंबर को लखनऊ में होने वाले समारोह में किया जाएगा पुरस्कृत

बागपतSep 28, 2019 / 09:02 pm

Iftekhar

kaveeta

 

बागपत. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में से नाट्य प्रतियोगिता में बिनौली के प्राथमिक विद्यालय न.1 की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। बीईओ सतीश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018-19 में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा द्वीतीय राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता, क्राफ्ट एवं पपेट्री के आधार पर शिक्षण प्रतियोगिता, आदर्श पाठ योजना एवं नाट्य प्रतियोगिता का विभिन्न जनपदों में जनपद स्तर पर आयोजन किया था। इनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। जिनमें जनपद स्तर पर चयनित शिक्षकों में राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए चयन किया गया।

यह भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी की हत्या से कुख्यात हुए बागपत जेल पर आला अधिकारियों ने फिर मारा छापा



नाट्य प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 22 का चयन हुआ, जिनमें बागपत जनपद से बिनौली प्राथमिक विद्यालय न.1 की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह भी शामिल हैं। चयनित शिक्षिका 30 सितंबर को लखनऊ में होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Hindi News/ Bagpat / शिक्षिका कविता सिंह को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उनकी उपलब्धि जानकर आप भी करेंगे तारीफ

ट्रेंडिंग वीडियो