scriptरामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली | Yogi govt to decorate Ayodhya with 10 lakh diyas if Lord Ram comes | Patrika News
अयोध्या

रामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली

सरयू की मिट्टी’ से बने दीपों से रोशन होगी राम की नगरी, मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर प्रज्ज्वलित की जाएगी ‘राम ज्योति’ .

अयोध्याJan 21, 2024 / 11:56 am

Ritesh Singh

स्थानीय कुम्हारों से लिए जा रहे दीप

स्थानीय कुम्हारों से लिए जा रहे दीप

महज एक दिन और, 22 जनवरी को श्रीरामलला के दिव्य-भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो जाएगा तो शाम को पूरी राम नगरी 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। डबल इंजन की सरकार के आह्वान पर मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्वलित की जाएगी। राम की नगरी सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी।
यह भी पढ़ें

Ayodhya route desviar: भारी वाहनों को 23 जनवरी तक नहीं मिलेगी एंट्री, जरा संभाल कर

कभी वनवास से वापस आने पर दीप जलाकर अयोध्या में दीपावली मनाई गई थी तो अब प्राण-प्रतिष्ठा पूर्ण होने के उपरांत ‘राम ज्योति’ जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। सात वर्षों से दीपोत्सव का भव्यतम आयोजन करा रही योगी सरकार 22 जनवरी को फिर से दीपों से अयोध्या सजाएगी, जिसका दिव्यतम दीदार दुनिया करेगी।
रामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली
100 मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जाएंगे दीप
योगी सरकार ने 2017 में सत्ता संभालने के बाद ही दीपोत्सव का आयोजन कराया था। 2017 में 1.71 लाख दीपों से अयोध्या सजाने वाली योगी सरकार ने 2023 दीपोत्सव में 22.23 लाख दीप सजाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य उत्सव के उपरांत भी योगी सरकार की तरफ से पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

48 घंटे बाद नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, कोहरे-बूंदाबांदी के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

योगी सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है। रामलला, राम की पैड़ी, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।
रामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली
निजी प्रतिष्ठानों पर प्रज्ज्वलित दीप भी वातावरण को करेंगे राममय
प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या, प्रदेश, देश और दुनिया में राम भक्त उत्साहित हैं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम पूरे वैभव के साथ अपने मंदिर में विराजने जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे देश में पर्व की तरह मनाने की अपील की है।
रामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली
प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात में हर देशवासी से अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करने को कहा गया है। योगी सरकार ने अपील की है कि प्रदेशवासी सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों (होटल, फैक्ट्री, कारखाने, प्लांट आदि), कार्यालयों (सरकारी व निजी) और पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीपोत्सव करें। ‘राम ज्योति’ के माध्यम से बिखरी आभा से पूरा वातावरण राममय हो जाए।
रामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली
स्थानीय कुम्हारों से लिए जा रहे दीप
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि 22 जनवरी की सांझ 100 प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। सरकार की मंशानुरूप दीप जलाए जाएंगे तो इसमें स्थानीय कुम्हारों की मदद ली जा रही है। उनसे दीपों को क्रय किया जा रहा है। मुख्य आयोजन के उपरांत सरकार के साथ ही जनसहभागिता से भी इसे काफी वृहद पैमाने पर किया जाएगा।

Hindi News/ Ayodhya / रामोत्सव 2024: 10 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी और मनाई जाएगी दीपावली

ट्रेंडिंग वीडियो