scriptAyodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला को ओडिशा और तमिलनाडु से मिले दो खास उपहार | Ayodhya Ram Mandir Ramlala receive two special gifts from Odisha and Tamil Nadu | Patrika News
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला को ओडिशा और तमिलनाडु से मिले दो खास उपहार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलला ओडिशा और तमिलनाडु राज्य की तरफ से दो खास भेंट मिले हैं, जिन्हें ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया है।

अयोध्याMar 14, 2024 / 08:31 am

Sanjana Singh

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में रामलला को चढ़ावा और उपहार समर्पित करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच रामलला को दो और उपहार ओडिशा (Odisha) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) राज्य से मिला है, जिसे राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने सहर्ष स्वीकार किया है।
दरअसल, 13 मार्च को रामलला को ओडिशा से उपहार में लकड़ी पर उकेरी गई हनुमान चालीसा भेंट गई है। वहीं, तमिलनाडु से रामलला को उपहार में प्रसिद्ध लैंप स्टैंड अर्पित किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shree Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के महामंत्री चंपत राय और न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा ने मंदिर के लिए उपहार स्वीकार कर प्रभु को समर्पित किया है।

ओडिशा के काष्ठ कलाकार अरुण कुमार साहू और भास्कर साहू महीनों की परिश्रम से तैयार लकड़ी की दो हनुमान चालीसा लेकर कारसेवक पुरम पहुंचे। इसमें से एक हनुमान चालीसा काष्ठ पट पर है। जबकि, दूसरी पांच पन्नों की पुस्तक रूप में है।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस के लिए बुरी खबर! राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर बीजेपी में हुए शामिल

अयोध्या की ताजा खबरें: Ayodhya News in Hindi


इसके अलावा तमिलनाडु के ईरोड जिले से एम. शशि कुमार, आर. सुधा की टोली तमिलनाडु का परंपरागत लैंप स्टैंड लेकर आई। इस अत्यंत सुंदर लैंप स्टैंड में एक साथ 108 बाती 22 दीपों में जलाई जा सकती है। तमिलनाडु भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीके. नागराज ने बताया कि विधिवत पूजा अनुष्ठान के बाद लैंप स्टैंड भेजा गया है।

Hindi News/ Ayodhya / Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला को ओडिशा और तमिलनाडु से मिले दो खास उपहार

ट्रेंडिंग वीडियो