scriptAyodhya Gangrape Case: आरोपी सपा नेता को कोर्ट से लगा बड़ा झटका | Ayodhya Gangrape Case: Accused SP leader gets a big shock from the court | Patrika News
अयोध्या

Ayodhya Gangrape Case: आरोपी सपा नेता को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लखनऊ हाईकोर्ट से आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी। 

अयोध्याOct 03, 2024 / 09:18 pm

Nishant Kumar

ayodhya gangrape case accused Moid Khan

ayodhya gangrape case accused Moid Khan with Ayodhya MP awadhesh Prasad

Ayodhya Gangrape Case आरोपी सपा नेता को कोर्ट से लगा बड़ा झटका के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लखनऊ हाई कोर्ट ने जामनत याचिका खारिज कर दी है। सपा नेता मोईद खान ने हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत याचिका खरिज कर दी है। 

आरोपी के वकील ने दी दलील 

आरोपी सपा नेता के वकील ने दलील कि मोईद 71 वर्ष का बुजुर्ग है और उन्हें राजनीतिक कारणों से इस केस में फंसाया गया है। मोईद खान को केस से जुड़ा दस्तावेज भी नहीं मिल पा रहा है। इस दलील का विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता वीके शाही ने दलील दी कि मामला बहुत ही गंभीर है। डीएनए रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। 

कोर्ट ने क्या कहा ?

कोर्ट ने फॉरेनसिक लैब को डीएनए रिपोर्ट एक हफ्ते में पेश करने के आदेश दिया था। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को कोर्ट में बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 

Hindi News / Ayodhya / Ayodhya Gangrape Case: आरोपी सपा नेता को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

ट्रेंडिंग वीडियो