scriptSurya Gochar:  सूर्य का तुला राशि में गोचर, साथ आएगा 4 राशियों का गुडलक | Surya Gochar in Libra October surya rashi Parivartan rashifal 16 november bring good luck Vrishabh singh Dhanu makar   | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar:  सूर्य का तुला राशि में गोचर, साथ आएगा 4 राशियों का गुडलक

Surya Gochar: सूर्य गोचर देश दुनिया पर बड़ा असर डालता है, अब ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे, यह सूर्य की नीच राशि है। देश की अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक कामों में बदलाव लाएंगे। ऐसे में कई राशियों की परेशानी बढ़ेगी तो कई का गुडलक आएगा। आइये जानते हैं सूर्य राशि परिवर्तन का लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

जयपुरOct 17, 2024 / 10:37 am

Pravin Pandey

Surya Gochar in Libra October

Surya Gochar in Libra October: तुला राशि में सूर्य गोचर का प्रभाव

Surya Gochar: सूर्य गोचर से ग्रहों के राजा 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक अपनी नीच राशि तुला में रहेंगे। शुक्र की राशि में सूर्य के रहने से देश की अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक कामों में बदलाव होंगे, जिससे कुछ लोगों को नौकरी और बिजनेस में प्रमोशन मिलने के योग हैं। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक फायदा मिल सकता है।
तुला राशि में आने के बाद सूर्य अपनी नीच अवस्था में आ जाएंगे। जिससे कई राशियों पर लगभग एक महीने प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। सूर्य के अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश से देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा।
मनोरंजन, फिल्म, नाटक, फैशन, डांस, कॉमेडी से जुड़े क्षेत्र और उनके लोग चर्चा में रहेंगे। सूर्य के राशि बदलने से वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। इनके अलावा मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। आइये पहले जानते हैं कब होगा सूर्य गोचर

कब होगा सूर्य गोचर (Surya Gochar Ka Samay)

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य 17 अक्टूबर 2024 को शाम 5:41 बजे कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजा 16 नवंबर तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेंगे, आइये जानते हैं शुक्र की राशि में सूर्य राशि परिवर्तन का फलादेश
ये भी पढ़ेंः राहु के नक्षत्र में शनि की बढ़ गई चाल, 5 राशियों की लाइफ में होगा चमत्कार, मिलेगा दोगुना फल

4 राशियों के लिए गुडलक (good luck to Vrishabh singh Dhanu makar)

कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार अगला एक माह वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए गुडलक लिए हुए है। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

मिथुन और कुंभ राशि के लिए सामान्य समय

सूर्य के राशि बदलने पर मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशियों के लोगों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है।
रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। लेकिन सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

6 राशियों के लिए मुश्किल समय (Surya Rashi Parivartan Effect)

डॉ. व्यास के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए मुश्किल समय आ सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इन 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Surya Gochar:  सूर्य का तुला राशि में गोचर, साथ आएगा 4 राशियों का गुडलक

ट्रेंडिंग वीडियो