scriptBaba Vanga: ख़त्म होने वाली है दुनिया, ख़ौफ़ज़दा हुए लोग, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी | baba vanga 2025 predictions world destruction and humanity end | Patrika News
विदेश

Baba Vanga: ख़त्म होने वाली है दुनिया, ख़ौफ़ज़दा हुए लोग, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने मानवता के अंत की भविष्यवाणी की है, जो पूरी दुनिया को डरा रही है। उन्होंने कहा कि साल 2025 में दुनिया के सर्वनाश की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन मानवता का पूरी तरह से 5079 में अंत होगा।

नई दिल्लीOct 17, 2024 / 06:30 pm

M I Zahir

Baba Vanga

Baba Vanga

Baba Vanga Predictions: एक सनसनीखेज खबर है कि साल 2025 में दुनिया के सर्वनाश की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन मानवता का पूरी तरह से 5079 में अंत होगा। मशहूर भविष्य वक्ता बाबा वेंगा ने कहा है कि यूरोप में 2025 में एक संघर्ष होगा (baba vanga predictions 2025) जिससे तबाही की शुरुआत होगी। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार सन 2025 (baba vanga ki bhavishyavani 2025) में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी। बुल्गेरिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba vanga) को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और उन्होंने 1996 में 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions) कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

ऐसी भयानक घटनाएं होंगी

बाबा वेंगा ने कहा है कि यूरोप में 2025 में एक संघर्ष होगा जिससे तबाही की शुरुआत होगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, 2025 में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी। बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में यूरोप में एक भयावह संघर्ष होगा, जिससे भारी तबाही मचेगी। इससे इस महाद्वीप की बड़ी आबादी बुरी तरह से प्रभावित होगी। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2033 में जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम होंगे। ध्रुवीय बर्फ के पिघलने से दुनियाभर में समुद्र के स्तर में भारी वृद्धि होगी। इससे लोगों की जिंदगी कठिन होगी।

इस साल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा जीवन

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भू-राजनीतिक बदलाव भी होगा। उन्होंने कहा है कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी। इसके अलावा 2130 में अलौकिक प्राणियों से मानव संपर्क होगा। उन्होंने 2170 में वैश्विक स्तर पर सूखे की भविष्यवाणी की है। इससे पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने साल 3005 में पृथ्वी और मंगल के बीच युद्ध का संकेत दिया है। बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी और 5079 में मानवता का अंत होगा।

बाबा वेंगा की कुछ और भविष्यवाणियां (baba vanga predictions list by year):

साल 2025 में यूरोप में एक संघर्ष होगा जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी आएगी।
साल 2028 में मानवता नए ऊर्जा स्रोत की तलाश में शुक्र ग्रह पर पहुंच सकती है।
साल 2033 तक ध्रुवीय बर्फ़ पिघलने में तेज़ी आएगी और समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी होगी।
साल 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा।
साल 2076 में पूरे ग्रह पर साम्यवाद लौट आएगा।
साल 2130 में मनुष्यों का एलियंस से संपर्क होने की संभावना है।
साल 2170 में पृथ्वी के ज़्यादातर हिस्सों में सूखा पड़ेगा।
साल 3005 में पृथ्वी और मंगल के बीच युद्ध होगा।
साल 3797 में पृथ्वी रहने लायक नहीं रहेगी।

पृथ्वी पर जीवन लगभग असंभव हो जाएगा

बहरहाल बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 3797 तक पृथ्वी पर जीवन लगभग असंभव हो जाएगा। इसके कारण इंसान धरती की जगह कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर होगा। आखिरकार 5079 में धरती से सबकुछ खत्म हो जाएगा यानी जीवन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

Hindi News / world / Baba Vanga: ख़त्म होने वाली है दुनिया, ख़ौफ़ज़दा हुए लोग, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो