scriptरक्षा बंधन पर बहन को दें राशि अनुसार तोहफे, सिस्टर को मिलेगा ग्रहों का आशीर्वाद, घर आएंगी खुशियां | rakshabandhan gift for sister best gift raksha bandhan astrology rashi anusar gift rakhi gift for sister unique gifts for sister on rakhi gifts according to zodiac signs best zodiac sign gift rakhi rashi anusar uphar | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

रक्षा बंधन पर बहन को दें राशि अनुसार तोहफे, सिस्टर को मिलेगा ग्रहों का आशीर्वाद, घर आएंगी खुशियां

rakshabandhan gift for sister: भाई बहन के प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधती हैं और उसकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की की प्रार्थना करती हैं। साथ ही भाई उनकी रक्षा, मदद का संकल्प लेता है। साथ ही उपहार देता है, लेकिन भाई राशि अनुसार बहन को उपहार दे तो उसके जीवन में खुशियों की सौगात आती है। आइये जानते हैं किस राशि की बहन को कौन सा उपहार देना चाहिए (gifts according to zodiac signs) …

भोपालAug 16, 2024 / 03:13 pm

Pravin Pandey

rakshabandhan gift for sister

रक्षा बंधन पर बहन को दें राशि अनुसार तोहफे, सिस्टर को मिलेगा ग्रहों का आशीर्वाद, घर आएंगी खुशियां

रक्षाबंधन पर दें राशि अनुसार तोहफा

rakshabandhan gift for sister: राशि चक्र की हर राशि का कोई न कोई ग्रह होता है। इन ग्रहों से जुड़ी और प्रिय चीजें इन राशि के लोगों के पास रहने पर उन्हें आशीर्वाद मिलता है और उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्हें शुभ फल मिलता है, उनके जीवन में खुशियां आती हैं। उसको भाग्य का साथ मिलता है तो आइये जानते हैं बहन को रक्षाबंधन पर राशि अनुसार तोहफा क्या दें …

मेष राशि

मेष राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। मंगल ग्रह का प्रिय रंग लाल होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप उन्हें धातु से बनी कोई वस्तु, कोई शोपीस गिफ्ट दिया जा सकता है। साथ ही इन चीजों को लाल रंग की कोई चीज, कोई ड्रेस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपहार दिया जा सकता है।

वृषभ राशि

अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो आप उन्हें परफ्यूम, कोई खूबसूरत रेशमी कपड़ा या संगमरमर की कोई मूर्ति उपहार दे सकते हैं। क्योंकि वृषभ राशि पर शुक्र आधिपत्य होता है और शुक्र ग्रह से जुड़ी ये चीजें आपकी बहन के जीवन में शुभता बढ़ाएंगी।

मिथुन राशि

अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है, जिसके स्वामी ग्रह बुध हैं तो आप उन्हें पेन का सेट, खेलने कूदने का कोई सामान या हरे रंग की कोई फोटो जिसमें हरियाली नजर आ रही हो यह उपहार में दे सकते हैं। इससे बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं, जिसके कारण आपकी बहन के जीवन में शुभ फल मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Gayatri jayanti 2024: साल में दो बार मनाई जाती है गायत्री जयंती, यहां जानें माता गायत्री से जुड़ी रोचक बातें

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप उन्हें चांदी से बनी कोई चीज या फिर मोतियों से बना कोई गहना, सफेद चीज, कोई गाड़ी या ऐसी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं।

सिंह राशि

अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप उन्हें सोने का कोई आभूषण, तांबे की कोई वस्तु, लकड़ी का कोई शोपीस या फिर सुनहरे रंग की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। क्योंकि सिंह राशि पर सूर्य देव का स्वामित्व होता है और ये चीजें इनको प्रसन्न करती हैं। बहन के पास ये रहने पर उसे आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि कन्या है तो आपको इस रक्षाबंधन पर उसे कांसे की कोई मूर्ति, हरे रंग की कोई ड्रेस, पन्ना की अंगूठी, गणेश जी की मूर्ति, कोई अच्छी किताब या पेन गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे उसका भला होगा।
ये भी पढ़ेंः

पहली बार एक पत्नी ने पति को बांधी थी राखी, जानें पूरी पौराणिक कहानी

तुला राशि

अगर आपकी बहन की राशि तुला है, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं तो आप अपनी बहन को कपड़े, आभूषण, इत्र या फिर परफ्यूम तोहफे में दे सकते हैं। क्योंकि ये चीजें शुक्र को प्रिय हैं और उनको प्रसन्न करते हैं, जो बहन को आशीर्वाद देंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें लाल रंग की कोई मिठाई, मूंगे से बना कोई आभूषण, कोई अंगूठी या फिर तांबे की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इससे बहन को मंगल ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों पर गुरु ग्रह अर्थात बृहस्पति का प्रभाव होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि भी धनु है तो आप इन्हें किताब, सोने का कोई आभूषण, वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इससे उन्हें देव गुरु का आशीर्वाद मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः

अच्छा वक्त आने का संकेत होता है ये सपना, जानिए बुरा वक्त कब आपको कहता है बॉय बॉय

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। इसलिए मकर राशि वालों पर शनि का प्रभाव देखा जाता है। अगर आपकी बहन की राशि मकर है तो आप उन्हें मोबाइल, लैपटॉप या कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। इससे बहन को शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा और सबको पता है कि शनि देव प्रसन्न होने पर लोगों को रंक से राजा बना सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि हैं, इसलिए कुंभ राशि वालों पर भी शनि का प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो आप उन्हें कोई खूबसूरत फुटवियर, ब्रेसलेट, पत्थर से बना कोई शो पीस या फिर नीलम के आभूषण उपहार या शनि से जुड़ा सामान गिफ्त दे सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Rahu Ketu Ki Pahchan: राहु एक्टिव होने की पहचान है इंसान की यह बुरी आदत, जानें राहु केतु की सक्रियता के लक्षण

मीन राशि

राशि चक्र की आखिरी राशि मीन पर गुरु का स्वामित्व होता है। अगर आपकी बहन भी मीन राशि की है तो आप उन्हें सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले रंग का वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। इससे आपकी बहन को देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा और किस्मत चमक जाएगी।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / रक्षा बंधन पर बहन को दें राशि अनुसार तोहफे, सिस्टर को मिलेगा ग्रहों का आशीर्वाद, घर आएंगी खुशियां

ट्रेंडिंग वीडियो