scriptबेहद भावुक होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, क्रिएटिविटी होती है इनकी विशेषता | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

बेहद भावुक होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, क्रिएटिविटी होती है इनकी विशेषता

Numerology यानी अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का स्वामी एक ग्रह होता है, ग्रह का स्वभाव इन Birth Date के दिन जन्मे बच्चों पर प्रभावी होता है। इससे खास जन्म तारीख अंक वाले बच्चों का व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन भी खास और दूसरों से अलग हो जाता है। आइये जानते हैं चंद्रमा के स्वामित्व वाले मूलांक के बच्चों की लव लाइफ और व्यक्तित्व के बारे में…
 

Jul 13, 2023 / 10:27 pm

Pravin Pandey

mulank_2_girl.jpg

मूलांक 2 गर्ल की खूबियां

मूलांक 2 वाले जातक कैसे होते हैं, यह सवाल कई बार लोगों के दिमाग में आता है। ऐसे लोग जिनके जन्म की तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है, अंक ज्योतिष के अनुसार उनका मूलांक 2 होता है तो आइये Numerology से जानते हैं इन birth date वाले लोगों का स्वाभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है। इनकी लव लाइफ कैसी होती है?
मूलांक 2 वाले लोगों की पर्सनॉलिटी
Numerology के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, जो तेजी से गति करता है यानी स्थान बदलता है। इसके कारण इसके अधीन अंक 2 के लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं। ये न तो अधिक समय तक एक ही कार्य में स्थिर रह सकते हैं और न ही लंबे समय तक सोच सकते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है।

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 2, 11, 20 और 29 होती है, ऐसे लोग आम तौर पर कलाकार, बुद्धिजीवी होते हैं। ये मानसिक रूप से सबल और स्वस्थ होते हैं। इनके मन में नित नए नए विचार आते रहते हैं, जिन्हें साकार करने के लिए ये लगातार प्रयास करते हैं।

ये भी पढ़ेंः इन बर्थ डेट वाले भौंरे की तरह जल्द ही खिंचने लगते हैं दूसरे पार्टनर की तरफ, प्रेम संबंध नहीं होते स्थाई

ये कमी होती है इनमें
मूलांक 2 के लोगों में आत्मविश्वास की कमी रहती है, जिसके कारण ये जल्दी निर्णय नहीं ले पाते। प्रेम और सौंदर्य के प्रति इनकी रुचि का स्तर काफी ऊंचा होता है। ये दूसरों को सम्मोहित कर सकते हैं। अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को परिचित बना लेना, इनके बाएं हाथ का खेल होता है। ये स्वभाव से शंकालु होते हुए भी ये दूसरों के हित की चिंता करते हैं। किसी को सीधे ना कहना इनके स्वभाव में नहीं होता। दूसरों के मन की बात जान लेने में ये कुशल होते हैं। हालांकि चंचल और अस्थिर स्वभाव के कारण इनको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

लव लाइफ नहीं होती सफल
मूलांक 2 के लोग लव लाइफ में प्रायः सफल नहीं होते। इनके प्रेम संबंध अस्थिर होते हैं, कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि उठानी पड़ती है तो कई बार मूलांक 2 वालों को प्रेम के लिए जिंदगी भर तड़पते देखा गया है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है। इनमें लड़कों की अपेक्षा लड़कियां अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं और संतान भी इन्हें खूब प्रेम करती है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / बेहद भावुक होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, क्रिएटिविटी होती है इनकी विशेषता

ट्रेंडिंग वीडियो