scriptLifestyle Diseases : डायबिटीज, डिप्रेशन करता है परेशान, तो करें ये ज्योतिष उपाय | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Lifestyle Diseases : डायबिटीज, डिप्रेशन करता है परेशान, तो करें ये ज्योतिष उपाय

Lifestyle Disease : किसी भी ग्रह के प्रतिकूल असर से हमारी सेहत जरूर प्रभावित होती है कि शरीर रोगी होता चला जाता है। गंभीर या फिर लाइफ स्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों का सामना हमें करना पड़ता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं किस ग्रह से होता है कौन सा रोग और उसके उपाय….

Feb 21, 2023 / 12:05 pm

Sanjana Kumar

lifestyle_diseases_jyotish_upay.jpg

 

Lifestyle Diseases : ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हमारा सम्पूर्ण जीवन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशि परिवर्तन जैसी स्थितियों-परिस्थितियों से बंधा हुआ है। यदि ग्रह कमजोर या नीच हों तो हमारा जीवन परेशानियों और मुश्किलों का सफर होता है, वहीं यदि ग्रहों की स्थिति मजबूत या उच्च हो तो जीवन खुशियों और सौभाग्य की सौगात बन जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में मुश्किलों दूर करने परेशानियों को सुलझाने के कई उपाय बताए गए हैं।
Lifestyle Diseases दरअसल कोई भी ग्रह यदि नीच का या फिर कमजोर है तो वह किसी न किसी तरह के संकेत हमें देता है। इन संकेतों को समझकर हम कुछ ज्योतिष उपाय करके ग्रहों के अशुभ प्रभावों को नियंत्रित कर सकते हैं। किसी भी ग्रह के प्रतिकूल असर से हमारी सेहत जरूर प्रभावित होती है कि शरीर रोगी होता चला जाता है। गंभीर या फिर लाइफ स्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों का सामना हमें करना पड़ता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं किस ग्रह से होता है कौन सा रोग और उसके उपाय….

 

जब सूर्य ग्रह हो कमजोर Lifestyle Diseases
सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना गया है। हर ग्रह की शक्ति के पीछे सूर्य का ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सूर्य कमजोर हो तो हड्डियों और आंखों से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। माना यह भी जाता है कि दिल के रोग, टीबी और पाचन तंत्र से जुड़े रोगों का कारण सूर्य का खराब स्थिति में होना दर्शाता है। ऐसे में यदि आप इनमें से किसी भी बीमारी से अक्सर परेशान रहने लगे हैं तो सुबह सूरज निकलने से पहले जागने की आदत बना लीजिए। नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित कीजिए। अपने भोजन की थाली में गेहंू का दलिया जरूर शामिल करें। तांबे के बर्तन से जल पीने की आदत बनाएं।

 

जब चंद्रमा की स्थिति करने लगे परेशान Lifestyle Diseases
माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो या नीच का हो या फिर कहें कि चंद्रमा का दोष हो, तो ऐसे लोग मानसिक बीमारियों से जूझते हैं। व्यक्ति को आए दिन नींद, घबराहट, बेचैनी जैसी परेशानियां होती है। ऐसे में व्यक्ति को देर रात तक जागने से बचना चाहिए। पूर्णिमा या एकादशी का व्रत करना चाहिए। नियमित रूप से शिव जी की उपासना करना चाहिए। चांदी का छल्ला या चांदी की चेन पहनने से भी लाभ होगा।

मंगल ग्रह देता है ये बीमारियां Lifestyle Diseases
किसी व्यक्ति की कुंडली में यदि मंगल ग्रह का दोष हो तो उसे खून से संबंधित बीमारियां झेलनी पड़ सकती हैं। दरअसल मंगल ग्रह को मुख्य रूप से रक्त का स्वामी माना गया है। यह रक्त और दुर्घटना जैसी मुश्किलों को बढ़ाता है। यह उच्च रक्तचाप और बुखार के लिए भी जिम्मेदार माना गया है। ऐसे में मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। चीनी के बजाए गुड़ का सेवन करना चाहिए। जमीन पर या फिर लो फ्लोर बेड पर सोएं। घड़े का पानी पीने से लाभ मिलेगा।

 

बुध ग्रह की कमजोरी बढ़ाती है ये परेशानियां Lifestyle Diseases
कुंडली में यदि बुध ग्रह का दोष हो या बुध कमजोर या फिर नीच का हो तो यह व्यक्ति को त्वचा से जुड़ी परेशानियां देता है। दरअसल बुध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्वामी माना गया है। इसके कारण संक्रमण जैसी बीमारियां भी होती है। यह कान-नाक गले की बीमारियां देता है। यदि आप इनमें से किसी भी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो अपने भोजन की थाली में सलाद और हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ देर उगते हुए सूर्य की रोशनी में बैठना चाहिए। सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करें। इसके साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करने से भी लाभ होगा।

बृहस्पति देता है गंभीर रोग Lifestyle Diseases
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति नीच का हो, कमजोर हो या फिर कहें कि बृहस्पति का दोष हो, तो यह व्यक्ति को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। यह कैंसर, हेपेटाइटिस और पेट से जुड़ी बीमारियां देता है। इससे राहत पाने के लिए प्रात:काल हल्दी मिला जल सूर्य को अर्पित करें। इसके अलावा शुद्ध सोने का छल्ला तर्जनी अंगुली में धारण करें। ऐसा करने से लाभ होगा। इसके अलावा नियमित रूप से हल्दी का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी बृहस्पति को मजबूत बनाता है।

 

शुक्र ग्रह से होता है मधुमेह, हार्मोंस से जुड़ी बीमारियां भी Lifestyle Diseases
शुक्र ग्रह को शरीर के हार्मोंस को नियंत्रित करने वाला ग्रह माना गया है। जब यह कुंडली में कमजोर है, नीच का है या फिर शुक्र का दोष हो तो इसके कारण हार्मोंस और मधुमेह की समस्याएं हो जाती हैं। कभी-कभी यह आंखों को भी प्रभावित करता है। इससे राहत पाने के लिए दोपहर के भोजन की थाली में दही शामिल करें। चावल, चीनी और मैदा से बने पकवान कम से कम खाएं। भोर में टहलने की आदत बनाएं। एक सफेद स्फटिक की माला गले में पहनने से भी लाभ होगा।

शनि के प्रतिकूल प्रभाव से मिलती हैं ये बीमारियां Lifestyle Diseases
किसी की कुंडली में यदि शनि दोष हो, शनि नीच का या कमजोर हो तो कई परेशानियां जीवन में आती हैं। व्यक्ति को लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां परेशान करती हैं। इससे स्नायु तंत्र और दर्द की परेशानियां होती हैं। कई बार शनि दोष के चलते लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। यह शरीर को विकृत तक बना देता है। ऐसी समस्या हो तो जातकों को सात्विक और सादा भोजन करने की आदत बनाना चाहिए। रहने के लिए हवादार और साफ-सुथरे घर का प्रयोग करना चाहिए। एक लोहे का छल्ला जरूर धारण करें। प्रात:काल पीपल के नीचे कुछ समय जरूर गुजारें।

 

राहु-केतू की प्रतिकूल स्थिति Lifestyle Diseases
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु खराब स्थिति में हो, तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। माना जाता है कि राहु रहस्यमयी बीमारियां देता है। राहु के प्रतिकूल असर से बीमारियां शुरू में छोटी लेकिन बाद में गंभीर हो जाती हैं। इससे जुड़ी बीमारियों का कारण अक्सर पता ही नहीं चल पाता। ये बीमारियां खुद आती हैं और खुद ही चली भी जाती हैं। इससे राहत पाने के लिए चंदन की सुगंध का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। गले में एक तुलसी की माला धारण करें। सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। चमकदार नीले रंग का जितना हो सके प्रयोग करना चाहिए। वहीं केतु ग्रह का दोष हो तो, व्यक्ति को हर मौसम में नित्य प्रात: स्नान जरूर करना चाहिए। धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहना चाहिए। जरूरमंदों को दान करने की आदत बना लीजिए।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Lifestyle Diseases : डायबिटीज, डिप्रेशन करता है परेशान, तो करें ये ज्योतिष उपाय

ट्रेंडिंग वीडियो