scriptKetu Gochar आपकी राशि पर 2024 में कैसा होगा केतु का असर, जानें मेष से कन्या तक का राशिफल | Ketu Transit: Shadow planet Ketu, like Saturn and Rahu, is a slow moving planet and changes its zodiac sign once in 18 months. Last year, on 30 October 2023, Ketu entered Virgo. The next zodiac change will be on 18 May 2025 at 4.30 pm. Now, if Ketu does not change its zodiac sign this year, then know what effect Ketu will have on all zodiac signs from Aries to Virgo in the year 2024. | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Ketu Gochar आपकी राशि पर 2024 में कैसा होगा केतु का असर, जानें मेष से कन्या तक का राशिफल

Ketu Transit: छाया ग्रह केतु, शनि और राहु की तरह धीमी गति से चलने वाला ग्रह है और 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। पिछले साल ही 30 अक्टूबर 2023 में केतु कन्या राशि में पहुंचा है। अगला राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शाम 4.30 बजे होगा। अब इस साल केतु राशि परिवर्तन नहीं होगा तो जानिए साल 2024 में केतु का मेष से कन्या तक सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

Apr 25, 2024 / 08:29 pm

Pravin Pandey

ketu gochar 2023

केतु गोचर का क्या पड़ेगा असर

केतु गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए दांपत्य जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि इस समय तनाव में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के व्यक्तित्व में बदलाव आपको परेशान करेगा। आपमें किसी तरह का शक भी पैदा हो सकता है। यह आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक है। यदि आप व्यापार करते हैं तो उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के मन में धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अचानक से कुछ शारीरिक समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। हालांकि जल्द ही ये ठीक हो जाएगी। इस दौरान आपके खर्चों में कुछ बढ़ोतरी होगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। नौकरी में आप की स्थिति अच्छी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी स्थिति में काम करने का मौका मिलेगा। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो उसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर हल्दी का तिलक लगाएं।
Ketu Transit 2024 mesh rashi
केतु गोचर मेष राशि पर असर

केतु गोचर का वृषभ राशि का राशिफल

वृषभ राशि के लोगों के लिए केतु राशि परिवर्तन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ला सकता है, विशेष रूप से वृषभ राशि की महिलाओं में। लेकिन हिम्मत ना हारें। इस समय वृषभ राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी। हालांकि प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। यदि आप एक दूसरे को अच्छे से नहीं समझते तो यह समय आपके बीच गलतफहमियों को और बढ़ा देगा और आपके रिश्ते को तोड़कर भी रख सकता है। इसलिए इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी नए संबंध में धोखा मिलने की भी संभावना रहेगी और आपका पुराना रिश्ता टूट सकता है। इसलिए आपको बहुत अच्छे से संभालना होगा। विद्यार्थियों को इस साल केतु के कारण अच्छा परिणाम मिलेगा और गहन विषयों पर उनकी पकड़ मजबूत होने से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाहित लोगों को संतान से संबंधित चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उन्हें अपनी संतान की सेहत से जुड़ी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। किसी जरूरतमंद को भूरे रंग के वस्त्र दान करें।
Ketu Transit 2024 mesh rashi
केतु गोचर वृषभ राशि पर असर

केतु गोचर का मिथुन राशि पर असर

केतु गोचर के कारण मिथुन राशि वालों को अपने प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा होगा। इस समय आपके और आपके प्रियतम के बीच दूरी बढ़ा सकता है। हालांकि रिश्ते में गलतफहमियां भी उत्पन्न हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए केतु का गोचर अनुकूल नहीं माना गया है। इस कारणवश आपको पारिवारिक जीवन पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इस दौरान आपकी माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कलह में भी बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। आपका मन परिवार से कुछ समय के लिए कटा कटा सा हो सकता है। आपको ऐसा लगेगा कि आप परिवार में रहकर भी आप अकेले हैं। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाएं और अलग रहें। यह समय आपको अपने मन में झांकने का मौका देगा और जीवन में चल रही भाग दौड़ से बाहर निकालेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूत बनाएगा और आप अपने आप को एक परिपक्व व्यक्ति के रूप में देख पाएंगे। पक्षियों को प्रतिदिन सतनजा (सात प्रकार के अनाज) खिलाएं।

केतु गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि के लोगों के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव चलने की संभावना दिखाई देती है। छोटी-छोटी बातों पर आंतरिक कलह मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। घर को संभालने के लिए बहुत ज्यादा धैर्य और प्रयासों की आवश्यकता पड़ेगी। इस दौरान घर में धार्मिक कार्यक्रम होने के सुंदर योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा होगा। केतु गोचर कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आप जोखिम उठाकर भी अपने व्यापार को आगे बढ़ाकर अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे बल्कि यह आपको अपने भाई बहनों से संबंधित कुछ ऐसे प्रभाव भी देगा, जो आप नहीं समझ पाएंगे। आपकी उनसे कहासुनी होने की स्थिति भी बनेगी और उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। फिर भी आप उनसे जुड़े रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की हार होगी। आपको आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होंगे और यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। केतु आपको आगे बढ़ने के लिए मौके प्रदान करेंगे। यदि आप एक खिलाड़ी हैं तो यह समय और भी ज्यादा लाभदायक रहेगा और आपको अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा होगा। इस दौरान संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी आपको लाभ हो सकता है। मंगलवार के दिन मंदिर में तिकोना लाल झंडा दान करें।
ketu gochar 2024 effect
केतु गोचर का कर्क राशि पर असर

केतु का सिंह राशि वालों पर असर

सिंह राशि के लोगों के लिए केतु जीवन के हर क्षेत्र में उत्तम सफलता दिलाएंगे। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेंगे। आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में सफलता प्रदान करेगा। इस समय आपको किसी को भी उल्टा सीधा कहने से बचना होगा। यदि आप खानपान ठीक नहीं रखेंगे तो फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर केतु गोचर ज्यादा अनुकूलता नहीं दिखाता है। इसलिए आपको अपने धन का संचय करने पर विशेष ध्यान देना होगा। भाई बहनों के नियमित सहयोग से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है या चश्मा चढ़ सकता है। ज्यादा देर तक जागने से आंखों के नीचे काले घेरे होने की संभावना बन सकती है। प्रतिदिन नियमित रूप से पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
ketu gochar effect leo
केतु गोचर का सिंह राशि पर असर

केतु का कन्या राशि पर प्रभाव

केतु गोचर के अनुसार इस साल केतु के कारण कन्या राशि वालों को मुंह से संबंधित समस्याएं जैसे दांतों में दर्द, मुंह में छाले, नेत्र रोग या असंतुलित भोजन के कारण होने वाली शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त किसी से भी बातचीत करते समय बेहद सावधानी रखें वर्ना आपके रिश्ते और प्रोफेशन दोनों पर गलत असर पड़ सकता है। आर्थिक रूप से यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए आपको आर्थिक चुनौतियों को डटकर सामना करते हुए उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी। इस समय केतु आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आएंगे। आप थोड़े रहस्य से युक्त व्यक्ति हो जाएंगे और आपके जीवन साथी और आपके आसपास के लोगों के द्वारा आप को पूर्ण रूप से समझ पाने में थोड़ी समस्या होगी। उन्हें शक होगा कि आप उनसे कुछ छुपाते हैं या सही बात नहीं बताते हैं। अपने आस-पास के कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं या किसी कुत्ते को घर पर पालें।
ketu gochar effect
केतु गोचर 2024 कन्या राशि पर असर

Home / Astrology and Spirituality / Ketu Gochar आपकी राशि पर 2024 में कैसा होगा केतु का असर, जानें मेष से कन्या तक का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो