scriptअमरोहा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम | Laborer dies due to collision with speeding vehicle in Amroha | Patrika News
अमरोहा

अमरोहा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

Amroha News: फैक्ट्री से काम कर अपने घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमरोहाNov 18, 2023 / 03:12 pm

Mohd Danish

Amroha Accident News
Amroha Accident News: अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके में शुक्रवार की रात एक मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के वक्त मजदूर फैक्ट्री से काम कर अपने घर लौट रहा था। गांव ड्योढ़ी बाजिदपुर के पास सामने से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे निजी अस्पताल ले गई थी। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बतादें कि यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ड्योढ़ी उर्फ बाजिदपुर की है। डिडौली में हाईवे स्थित एक फैक्ट्री से मजदूर शैलेन्द्र कुमार पाल पुत्र हरिओम सिंह पाल निवासी भूकापुरी थाना अमरोहा देहात देर रात अपने घर जा रहा था। जैसे ही शैलेन्द्र कुमार पाल गांव ड्योढ़ी उर्फ बाजिदपुर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
यह भी पढ़ें

यूपी में लगातार बढ़ती जा रही सर्दी, दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

1 साल पहले हुई थी शादी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 1 साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Hindi News/ Amroha / अमरोहा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो