scriptअमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ED ने मारा छापा, ED के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद | ED raids former cabinet minister Gayatri Prajapati's house in Amethi, | Patrika News
अमेठी

अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ED ने मारा छापा, ED के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद

अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी ने मारा छापा। ईडी के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात। गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद।

अमेठीMar 14, 2024 / 09:58 am

Vikash Singh

gayatari_prajapati_ed_red.jpg

गायत्री के कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी पड़ी रेड।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर अमेठी में ED ने मारी रेड। ED के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद। घर के बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात। गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद हैं।


पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के संबंधित चल रहे रेत खनन मामले में उत्तर प्रदेश, मुंबई, और दिल्ली के 13 स्थानों पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान, गायत्री प्रजापति के आवासों में भी तलाशी की गई, जिनमें उनकी पत्नी और बेटों के आवास भी शामिल थे। लखनऊ में स्थित गायत्री प्रजापति के आवास पर भी ईडी की टीम ने तड़के सुबह जांच के लिए पहुंची है। गायत्री प्रजापति से जुड़े हुए कनेक्शन की जांच शुरू की गई है।

लखनऊ में एक महिला के घर पर भी रेड चल रही है
सूत्रों ने बताया कि गायत्री प्रजापति के करीबी के यहां भी ये छापेमारी हुई है। अमेठी के आवास विकास कॉलोनी और गंगागंज मोहल्ले में ईडी की ये छापेमारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि इसके अलावा लखनऊ में एक महिला के घर पर भी रेड चल रही है। तलाशी में गायत्री प्रजापति, उनकी पत्नी और बेटों के आवास शामिल थे। राजधानी लखनऊ स्थित गायत्री प्रजापति के आवास पर भी ईडी की टीम सुबह से छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। गायत्री के कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी ईडी की छापेमारी के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं।

ED तरफ से अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान
सपा सरकार में कैबनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। जहां एक तरफ गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में हैं, वहीं अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम उनके घर पर छापेमारी कर रही है। ईडी की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस और सपा रामलला का मंदिर नहीं बना पाते, ये बोझ हैं, इन्हें स्वीकार नहीं करिए: CM योगी


https://twitter.com/PatrikaUP/status/1768130958136672466?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Amethi / अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ED ने मारा छापा, ED के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद

ट्रेंडिंग वीडियो