scriptदेवरानी बोली- कलश यात्रा में शामिल महिला की सोने की चेन चोरी हो गई, जब जेठानी ने अपने गले पर फेरा हाथ तो उड़ गए होश | Chain snetching: Chain snetching in Kalash yatra of Bhagwat katha | Patrika News
अंबिकापुर

देवरानी बोली- कलश यात्रा में शामिल महिला की सोने की चेन चोरी हो गई, जब जेठानी ने अपने गले पर फेरा हाथ तो उड़ गए होश

Chain snetching: शहर के कलाकेंद्र मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल ३-४ महिलाएं हुईं चेन स्नेचिंग की शिकार, निकली थी विशाल कलश यात्रा

अंबिकापुरSep 18, 2023 / 09:10 pm

rampravesh vishwakarma

chain_snetching.jpg
अंबिकापुर. Chain snetching: शहर के कला केन्द्र मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसके लिए सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा राम मंदिर से कथा स्थल कलाकेन्द्र मैदान तक निकली थी। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचरों द्वारा कई महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन स्नेचिंग की गई। कलश यात्रा में शामिल एक महिला ने अपनी जेठानी को बताया कि एक अन्य महिला की चेन चोरी हो गई है। जब जेठानी ने अपने गले पर हाथ फेरा तो उसकी भी सोने की चेन गायब थी। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। महिला के गले से लगभग 20 ग्राम की सोने की चेन अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के कला केन्द्र मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को राम मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा में शामिल होने काफी संख्या में महिला-पुरूष पहुंचे थे। शहर के सतीपारा निवासी संध्या अग्रवाल पति पूरनचंद्र अग्रवाल भी कलश यात्रा में शामिल हुईं थीं।
कलश यात्रा राम मंदिर से निकलने के बाद रास्ते में उसकी देवरानी ने उसे बताया कि एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई है। यह बात सुनते ही जब संध्या अग्रवाल ने अपने गले में हाथ लगाया तो उसके गले में भी सोने की चेन नहीं थी।
यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों के कहने पर संध्या अग्रवाल ने कोतवाली पहुंचकर चेन स्नेचिंग की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसने लॉकेट लगा 20 ग्राम की सोने की चेन पहन रखी थी, कलश यात्रा के दौरान किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व राज्यसभा सांसद नेताम बोले- कांग्रेस राज में कलेक्ट ऑफिसर बन गए हैं अधिकारी


अन्य महिलाओं की भी चेन चोरी होने की संभावना
संध्या अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर राम मंदिर परिसर में ही अज्ञात लोगों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया होगा। इस दौरान तीन से चार महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हुर्इं हैं। जबकि कलश यात्रा के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Hindi News/ Ambikapur / देवरानी बोली- कलश यात्रा में शामिल महिला की सोने की चेन चोरी हो गई, जब जेठानी ने अपने गले पर फेरा हाथ तो उड़ गए होश

ट्रेंडिंग वीडियो