अभी विधानसभा चुनाव हुए है। इस दौरान करीब 2 महीने से आचार संहिता लगी रही। चुनाव परिणाम घोषित होते ही आचार संहिता हटा दी जाएगी, लेकिन अगला साल नेताओं और चुनावों के नाम होने वाला है।
अलवर•Dec 01, 2023 / 01:15 pm•
Ramkaran Katariya
,,
अभी विधानसभा चुनाव हुए है। इस दौरान करीब 2 महीने से आचार संहिता लगी रही। चुनाव परिणाम घोषित होते ही आचार संहिता हटा दी जाएगी, लेकिन अगला साल नेताओं और चुनावों के नाम होने वाला है। लगभग 2 महीने आचार संहिता प्रभावी रही।
इस दौरान नवीन विकास कार्य स्वीकृत नहीं हो सके, जो कार्य स्वीकृत हो गए थे वो भी शुरू नहीं हो पाए। चुनाव परिणाम आने के बाद आचार संहिता हट जाएगी, लेकिन आगे आने वाले 12 महीनों पर नजर डाली जाए तो 12 महीने नेताओं और चुनावों के नाम ही रहने वाले हैं।
जनवरी 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक तीन बड़े चुनाव होंगे। पहले लोकसभा फिर निकाय चुनाव होगा और आखिर में पंचायत चुनाव होंगे। जानकार कहते हैं कि एक आचार संहिता हटेगी और कुछ दिन बाद अगले चुनाव के लिए फिर लगेगी। ऐसे में सालभर विकास कार्यों की गति धीमी रहने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद राज्य में अक्टूबर महीने में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों की आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी जो कि नवंबर माह तक चलेगी। इसके बाद, जनवरी 2025 में ग्राम पंचायत में होने वाले सरपंच चुनावों के कारण आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसलिए मूल रूप से, अगले वर्ष जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक, यह सब चुनावों के बारे में होने वाला है।
Hindi News/ Alwar / अगला साल 2024 नेताओं और चुनावों के नाम