scriptदेवती राम सागर बांध का जल महल बना खंडहर, बेमिसाल बनावट के लिए है प्रसिद्ध | Patrika News
अलवर

देवती राम सागर बांध का जल महल बना खंडहर, बेमिसाल बनावट के लिए है प्रसिद्ध

क्षेत्र के लोग मानते हैं इसे प्राचीन धरोहर, खोता जा रहा है अपनी आभा

अलवरJul 24, 2024 / 05:15 pm

Ramkaran Katariya

module: a;
hw-remosaic: 0;
touch: (0.32222223, 0.32222223);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 136.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;

अलवर. जिले में सकट क्षेत्र के देवती राम सागर बांध के भराव क्षेत्र में बना जल महल संरक्षण के अभाव में जीर्ण-शीर्ण होता जा रहा है। बांध पेटे के बीच बना जल महल ऐतिहासिक व बेमिसाल बनावट के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन देखरेख के अभाव में यह खंडहर में तब्दील होने से अपनी आभा खोता जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बांध में बारिश के दिनों में पानी भर जाने पर जल महल की शोभा में चार चांद लग जाते थे, लेकिन दिन फिरने के साथ ही बारिश के अभाव में बांध सुखा ही पड़ा हुआ है। जल महल की दीवारें तथा झरोखे भी क्षतिग्रस्त हो गए है। महल में कटीली झाड़ियां वह बड़े-बड़े पेड़ उग आए। कभी अपनी सुंदर आभा बिखेरने वाला यह ऐतिहासिक जल महल रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में समय के साथ अपनी पहचान खोता जा रहा है।
सरकार की ओर से कई ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्धार कराया जाता है, लेकिन अभी तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि इस बेमिसाल व अपनी और आकर्षित करने वाले जल महल का निर्माण राजा महाराजाओं ने करवाया था। उस समय राजा महाराजा घूमने आते थे। साथ ही इस जल महल को लोग आस्था का केंद्र भी मानते हैं। दूरदराज से आकर इसकी पूजा-अर्चना करते हैं। क्षेत्र के गांव सकट, राजपुर बड़ाख् देवती, मंडावरी, नरवास, लाॅकी, वीरपुर, प्रधाना का गुवाड़ा, चील की बावड़ी, शोभापुरा, कुंडला आदि गांवों के ग्रामीण जल महल को क्षेत्र की प्राचीन धरोहर मानते रहे हैं। जल महल की मरम्मत कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग भी करते आए है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब ग्रामीणों ने फिर प्रशासन से इस जल महल की सुध लेने की गुहार लगाई है। मामले में पुरातत्व विभाग व संबंधित अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

Hindi News/ Alwar / देवती राम सागर बांध का जल महल बना खंडहर, बेमिसाल बनावट के लिए है प्रसिद्ध

ट्रेंडिंग वीडियो