जयपुर की महिला से अलवर में रेप… पति से तलाक के बाद रिलेशनशिप में थी महिला
नजदीकियां बढ़ने पर वह आरोपी के साथ गोवर्धन घूमने गई। वहां ने विवाह का प्रस्ताव रखा। अलवर आने पर उसके साथ
एक महिला ने अरावली विहार थाने में एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला जयपुर के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि शादी के बाद मनमुटाव के चलते वह अपने पति से अलग किराए के मकान में रह रही थी। इस बीच 29 मई 2022 को उसका तलाक हो गया। मई 2024 को उसकी पवन पुत्र सियाराम शर्मा निवासी दौसा से नजदीकियां बढ़ने पर वह आरोपी के साथ गोवर्धन घूमने गई।
वहां आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव रखा। अलवर आने पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज भी तैयार हो गए, लेकिन जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
Hindi News / Alwar / जयपुर की महिला से अलवर में रेप… पति से तलाक के बाद रिलेशनशिप में थी महिला