scriptइंदौर का स्वच्छता मॉडल अगले माह हो सकता है लागू, प्लानिंग में जुटा निगम | Patrika News
अलवर

इंदौर का स्वच्छता मॉडल अगले माह हो सकता है लागू, प्लानिंग में जुटा निगम

इंदौर का स्वच्छता मॉडल अलवर शहर में लागू करने की तैयारी हो गई है। माना जा रहा है कि नगर निगम अगस्त में इसकी शुरुआत करेगी। इसके बाद गंदगी फैलाने व नियमों का पालन नहीं करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस समय नगर निगम के अधिकारी इंदौर से जो बातें सीखकर आए हैं, उन्हें प्लान के रूप में ढाल रहे हैं। उसके बाद संयुक्त बैठक पार्षदों के साथ करके नगर निगम इसे लागू करेगा। इसके लिए नगर निगम को नेताओं से लेकर जनता की भागीदारी चाहिए।

अलवरJul 23, 2024 / 06:29 pm

Pradeep

खुले में पशु मिले तो पशुपालकों पर होगी कार्रवाई
अलवर. इंदौर का स्वच्छता मॉडल अलवर शहर में लागू करने की तैयारी हो गई है। माना जा रहा है कि नगर निगम अगस्त में इसकी शुरुआत करेगी। इसके बाद गंदगी फैलाने व नियमों का पालन नहीं करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस समय नगर निगम के अधिकारी इंदौर से जो बातें सीखकर आए हैं, उन्हें प्लान के रूप में ढाल रहे हैं। उसके बाद संयुक्त बैठक पार्षदों के साथ करके नगर निगम इसे लागू करेगा। इसके लिए नगर निगम को नेताओं से लेकर जनता की भागीदारी चाहिए।
कचरा संग्रह घरों से होगा
कचरा संग्रहण घर-घर होगा। ऑटो टिपर हर गली-मोहल्ले में कचरा लेने पहुचेंगे ताकि लोग खुले में कचरा न फैलाएं। कचरा फैलाने पर जुर्माना कितना होगा, यह नगर निगम तय करेगा। सडक़ों पर अतिक्रमण करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। बताते हैं कि नगर निगम का प्लान अंतिम चरण में है। इसे अगले माह तक लागू किया जा सकता है। नगर निगम का मानना है कि पार्षद व जनता पूरी तरह साथ होगी तो स्वच्छता रैंङ्क्षकग में अलवर बाजी मार लेगा।
आवारा पशु नजर नहीं आएंगे
इस समय शहर की गली-मोहल्ले व प्रमुख मार्गों पर पशु घूम रहे हैं। आए दिन किसी न किसी पर हमला भी कर रहे हैं। जनता परेशान है। गंदगी भी यह फैला रहे हैं। इन सब पर अंकुश लग जाएगा। पशु मालिकों का चालान होगा। चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे तो पशुओं को बाड़े में भी रखा जा सकता है, जो बाद में मोटे जुर्माने जमा करने के बाद छोड़े जाएंगे। इंदौर में भी पशु किसी सडक़ पर नजर नहीं आते। वहां भी कार्रवाई का प्रावधान कड़ा है।
&इंदौर के स्वच्छता मॉडल पर यहां काम चल रहा है। प्लाङ्क्षनग बनाई जा रही है। जल्द ही यह धरातल पर दिखेगा। पार्षदों से लेकर जनता आदि का भरपूर सहयोग चाहिए, तभी अलवर को स्वच्छता में आगे ले जाया जा सकेगा। नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई भी होगी।
— घनश्याम गुर्जर, मेयर

Hindi News/ Alwar / इंदौर का स्वच्छता मॉडल अगले माह हो सकता है लागू, प्लानिंग में जुटा निगम

ट्रेंडिंग वीडियो