राजस्थान के अलवर जिले में डेंगू से पहली मौत दर्ज की गई है। सोमवार को 14 वर्षीय गिरिराज की डेंगू के कारण मौत हो गई। गिरिराज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
गिरिराज के परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले उसे तेज बुखार हुआ था, जिसके बाद अस्पताल में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शुरुआती उपचार के बाद उसकी तबीयत में कुछ सुधार देखा गया, जिसके चलते रविवार को उसे घर ले जाया गया था। लेकिन सोमवार सुबह अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई।
परिजन उसे तत्काल थानागाजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अलवर पहुंचने से पहले ही रास्ते में गिरिराज ने दम तोड़ दिया।
मृतक के चचेरे भाई बाबूलाल योगी ने बताया कि गिरिराज के पिता किसान हैं और पूरे परिवार में वही उनका इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है। अलवर में डेंगू के बढ़ते मामलों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें
अलवर के सामान्य अस्पताल में मरीजों की भीड़, वायरस बुखार के बढ़ते मामलेHindi News / Alwar / अलवर में डेंगू से पहली मौत, मृतक 14 वर्षीय बालक था इकलौती संतान