scriptAlwar News: बहरोड़ MLA के बेटे की नई पारी, 2018 में हार के बाद ढूंढ़ रहे थे राजनीति की नई जमीन | Behror MLA Jaswant Yadav son Mohit became Alwar Cricket Association president | Patrika News
अलवर

Alwar News: बहरोड़ MLA के बेटे की नई पारी, 2018 में हार के बाद ढूंढ़ रहे थे राजनीति की नई जमीन

विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित ने 2018 में बहरोड़ से विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब वे राजनीति में एंट्री…

अलवरSep 21, 2024 / 01:47 pm

Anil Prajapat

Mohit Yadav
अलवर। बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित ने राजनीति की नई पारी शुरू की है। इस बार उन्होंने क्रिकेट संघ के जरिए राजनीति में दोबारा एंट्री की है। उन्हें अलवर क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इस पद पर उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मोहित के अलावा पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
मोहित ने 2018 में बहरोड़ से विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब वे राजनीति में एंट्री की तलाश में थे। चुनाव अधिकारी बंशीधर विश्नोई की देखरेख में हुए चुनाव में कार्यकारिणी के 9 पदों के लिए केवल 9 ही लोगों के फार्म भरे। ऐसे में सभी को निर्विरोध चुना गया। अब अलवर क्रिकेट संघ की प्रतियोगिताओं और संघ की गतिविधियों का संचालन मोहित यादव ही करेंगे।
यादव ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के सामने आने वाली परेशानियों को दूर किया गया जाएगा। इसमें हमारी पहली प्राथमिकता खेल मैदान की रहेगी। इसमें भाजपा सरकार से मिलकर मैदान निर्माण कार्य किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक विनोद सहारन व अरुण सिंह, जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा, रजिस्ट्रार कार्यालय से पर्यवेक्षक लोकेन्द्र पाल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

शाहपुरा जिले में फिर माहौल खराब करने की कोशिश, मूर्तियां तोड़कर मंदिर के बाहर फेंकी

किसी को नहीं लगी भनक, रुचिर मोदी की भी ऐसी ही एंट्री

मोहित यादव के अलवर क्रिकेट संघ का चुनाव लड़ने की भनक किसी को नहीं लगी। बड़े गुपचुप तरीके से उन्होंने चुनाव लड़ा। इससे पहले ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी भी अचानक 2016 में अध्यक्ष पद पर चुने गए थे, लेकिन उन्होंने 2019 में खुद ही त्यागपत्र दे दिया था। इनके बाद जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष बने। गुप्ता का 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मोहित यादव को चुना गया है।

यह भी पढ़ें

RGHS Scheme: सरकारी कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, अब सास-ससुर को मिलेगा बड़ा फायदा

Alwar Cricket Association की नई कार्यकारिणी

जिला क्रिकेट संघ कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, संयुक्त-सचिव अनंत गोयल और प्रमोद यादव, डॉ. बृजेन्द्र गर्ग, राम बब्बू शर्मा और अनिल यादव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इनका चुनाव चार वर्ष के लिए हुआ है।

Hindi News/ Alwar / Alwar News: बहरोड़ MLA के बेटे की नई पारी, 2018 में हार के बाद ढूंढ़ रहे थे राजनीति की नई जमीन

ट्रेंडिंग वीडियो