scriptUP Nikay Chunav: अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में किया रोड शो, 2017 में बसपा ने जीती थी सीट | Akhilesh Yadav did road show in Aligarh during up nikay chunav | Patrika News
अलीगढ़

UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में किया रोड शो, 2017 में बसपा ने जीती थी सीट

UP Nikay Chunav: रोड शो में अखिलेश यादव ने जनता से प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत और नगर पालिका के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

अलीगढ़May 08, 2023 / 04:28 pm

Prashant Tiwari

UP Nikay Chunav

अलीगढ़ में रैली करते सपा प्रमुख

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ में रोड शो किया। सपा प्रमुख दोपहर करीब 12 बजे के करीब हवाई जहाज से धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव पार्टी के प्रचार के लिए शहर के जमालपुर के लिए रवाना हो गए।
पार्टी के लिए मांगा वोट
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दोपहर करीब 12 बजे जमालपुर पुल से जीप में बने रथ में सवार होकर रोड शो में वोट मांगते दिखे। इस दौरान मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और सपा नेता अज्जू इश्हाक अखिलेश यादव के साथ दिखे। सपा प्रमुख का काफिला शहर के कई चौराहों से होते हुए पुरानी चुंगी स्थित एएमयू सेनेटरी गेट पहुंचा।
समर्थकों से घिरी रही अखिलेश की गाड़ी
सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए समर्थक दोपहर में भी सड़कों पर डटे रहे। उनकी गाड़ी के पीछे सपाई पैदल और वाहनों से सपा के झंडे लेकर दिखे। रोड शो में सपाइयों ने पैदल और वाहन से मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
पूर्व विधायक के घर पहुंचे सपा प्रमुख
पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने के बाद अखिलेश यादव कार से क्वार्सी थाने के सामने रामबाग कालोनी में अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक के नवदंपति पुत्र-बहू को आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद वह आगरा रोड के क्लार्क-इन होटल के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें

UP Nikay Chunav: सपा के बाद अब भाजपा में बगावत, वरुण गांधी ने निकाय चुनाव में दिया निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन

2017 में बसपा ने जीती थी सीट
बता दें कि 2017 के नगर निकाय चुनाव में अलीगढ़ के मेयर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा इस सीट पर दूसरे नंबर थी। लेकिन इस बार चुनाव में जिस तरह से अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार कर रहे है। चुनाव इन दोनों दलों के इर्द गिर्द घूमते दिख रहा है।

Hindi News/ Aligarh / UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में किया रोड शो, 2017 में बसपा ने जीती थी सीट

ट्रेंडिंग वीडियो