scriptनामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान | rajasthan ajmer, jaipur dudu rape news | Patrika News
अजमेर

नामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान

पीडि़ता ने रामगंज थाने में दर्ज करवाया मुकदमा, पुलिस अनुसंधान में जुटी
 

अजमेरJun 08, 2023 / 01:38 am

manish Singh

नामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान

नामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान,नामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान,नामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान

अजमेर. पुश्तैनी जमीन का नामान्तरण खुलवाने में मदद के नाम पर एक नायब तहसीलदार ने महिला की अस्मत लूटकर उसके मकान को कौडि़यों के दाम में हड़प लिया। आरोपित अब पीडि़ता को मकान से बेदखली के लिए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। संबंधित थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर बलात्कार व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाप्रभारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि पीडि़त महिला ने रिपोर्ट में बताया 2017 में जयपुर ग्रामीण दूदू स्थित पैतृक सम्पति का नामान्तरण खुलवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रही थी। उसकी मुलाकात नायब तहसीलदार महेन्द्र जैन से हुई। जैन ने नामान्तरण खुलवाने में मदद की। इसके बाद उसकी मोबाइल पर बातें होने लगी। महेन्द्र जैन साल 2019 में पहली मर्तबा उसके घर आए। जहां आरोपित ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाए। आरोपित उसे वीडियो कॉल करके अश्लीलता करते हुए उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। आरोपित उसको दूदू, मेहला, जयपुर बुलाता था लेकिन अश्लीलता कर छोड़ देता था।

गिरवी रखा मकान हड़पा
पीडि़ता ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने अपना आधा मकान स्थानीय व्यक्ति को 8 लाख रुपए में गिरवी रख दिया। जब महेन्द्र जैन को पता चला तो उसने उसके मकान को छुड़वाने और खरीने की इच्छा जाहिर की। आरोपित के प्रस्ताव को उसने स्वीकार कर लिया। आरोपित ने 8 लाख रुपए का कर्ज अदाकर उससे पूरे मकान की रजिस्ट्री अपने पत्नी आशा के नाम करवा ली।
वीडियो वायरल करने की धमकी
पीडि़ता ने बताया कि आरोपित ने मकान की रजिस्ट्री के समय लोन देकर शेष रकम देने का वादा किया था। आरोपित रजिस्ट्री के समय पत्नी को अजमेर लेकर नहीं आया। उसने अपने स्तर पर रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद भी आरोपित मदद करने के नाम पर उससे अवैध संबंध बनाता रहा। आरोपित ने उसके द्वारा बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अब उसके मकान से बेदखल करना चाहता है।

Hindi News / Ajmer / नामांतरण खुलवाने में मदद कर लूटी अस्मत, हड़पा मकान

ट्रेंडिंग वीडियो