व्यापारी की बेटी के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला युवक, सामने आया चौंकाने वाला सच!
Agra Love Couple: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के व्यापारी की बेटी को पड़ोस में रहने वाला फुरकान भगा ले गया था। पुलिस ने दिल्ली के एक होटल में दोनों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा है। इसके बाद दोनों को आगरा लाया गया।
Love Couple in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा प्रेम का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन यहां कई बार ऐसे मामले सामने आए। जिनकी वजह से ताजनगरी को शर्मसार होना पड़ा। यहां दिवाली की रात एक होम स्टे गेस्ट हाउस में महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप की वारदात ने पूरे जिले को ही शर्मसार कर दिया। इसके बाद एक कोल्ड स्टोर संचालक की बेटी को पड़ोस में रहने वाला फुरकान बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। गुरुवार को पुलिस ने दिल्ली के एक होटल में छापेमारी की। यहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उन्हें आगरा लेकर आई। यहां पुलिस के नई जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं।
दरअसल, आगरा के कमलानगर थानाक्षेत्र निवासी कोल्ड स्टोर संचालक की बेटी 19 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई। व्यापारी ने पहले बेटी को अपनी रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो कमलानगर थाने में पड़ोसी युवक पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी दूसरे प्रदेश में पढ़ाई करती है। वह दीपावली की छुट्टियों में घर आई थी। इसी दौरान 19 नवंबर की शाम को वह घर से गायब हो गई। घरवालों ने उसे दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद घरवालों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
व्यापारी ने तहरीर में बताया कि अछनेरा का रहने वाला फुरकान उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस दौरान व्यापारी ने लव जिहाद की आशंका जताई। इसपर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और फुरकान की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। दो साल से दोनों आपस में बातें करते थे। घरवाले दोनों की दोस्ती का विरोध करते थे। पुलिस ने घरवालों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। इसके बाद फुरकान और व्यापारी की बेटी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसपर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी की।
कमलानगर थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के एक होटल में दोनों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया है। दोनों को आगरा लाया गया। फिलहाल फुरकान को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि फुरकान के पिता बेल्ट बनाने के काम करते हैं। इंस्टाग्राम पर फुरकान और युवती की दोस्ती हुई थी। एक साल पहले भी फुरकान उसे अपने साथ ले गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Hindi News/ Agra / व्यापारी की बेटी के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला युवक, सामने आया चौंकाने वाला सच!