गाजियाबाद की युवती शुक्रवार रात को ताजगंज थाने पहुंची। वह बहुत घबराई थी। बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के विनय गुप्ता इवेंट कंपनी चलाते हैं। उन्होंने उनके मैनेजर से संपर्क कर आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया था। वह 8 अक्तूबर को आगरा आई।
चाय में नशीला पदार्थ पिलाया
विनय गुप्ता उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गए। वहां उनकी पत्नी मीरा भी मौजूद थीं। मीरा ने चाय बनाकर दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था, पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो कमरे में कैद थी। विनय गुप्ता ने 3 दिन दुष्कर्म किया। उससे कहा कि देह व्यापार में सहयोग करे। ग्राहक आएंगे तो जल्द करोड़पति हो जाएगी। शुक्रवार की रात को वह बहाना बनाकर फ्लैट से भाग निकली। जान से मारने की दी धमकी
पुलिस ने बताया कि फ्लैट नंबर 107 से विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा को पकड़ा गया । विनय नूरी दरवाजा का रहने वाला है। छानबीन में पता चला कि वह देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। वह देह व्यापार के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे बंधक बना लिया था। पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, जहरखुरानी आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
गैंग में शामिल होने के लिए डाला दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार देह व्यापार के लिए गैंग में शामिल होने का दबाव डाल रहा था। लालच भी दिया। बात नहीं मानने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पुराने रेड लाइट एरिया बसई के पास ही अपार्टमेंट है। कुछ अन्य फ्लैट में भी अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली है।