scriptसाहब, ससुर अपने हाथ से खिलाते खाना..उनकी नियति में है खोट, पति भी देते हैं साथ | bride blame on her father in law | Patrika News
आगरा

साहब, ससुर अपने हाथ से खिलाते खाना..उनकी नियति में है खोट, पति भी देते हैं साथ

आगरा में एक बहू अपने ससुर की गंदी नियति से परेशान है। शादी के बाद से ही उनकी उलजुलुल हरकतों ने बहू का जीना दूभर कर दिया है। हैरानी की बात यह है की इन सब कामों में पति भी पिता का ही साथ देता है। फिलहाल बहू लगभग दो महीने से मायके में है। उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आगराApr 03, 2024 / 09:19 am

anoop shukla

साहब, ससुर अपने हाथ से खिलाते खाना..उनकी नियति में है खोट, पति भी देते हैं साथ

साहब, ससुर अपने हाथ से खिलाते खाना..उनकी नियति में है खोट, पति भी देते हैं साथ

आगरा में बहू ने अपने ससुर के खिलाफ शिकायत की है। उसका आरोप है कि मना करने के बाद भी ससुर अपने हाथ से खाना खिलाना चाहते हैं। जिद करते हैं। उनकी नीयत में खोट है। विवाद की वजह से वह दो महीने से मायके में है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर रविवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों से बात की। बात नहीं बनने पर केस दर्ज करने की संस्तुति की है।
किरावली थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पथौली में हुई थी। युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। बहू का आरोप है कि शादी के दिन सबके सामने ससुर ने खाना खिलाया था, तो कोई बात नहीं थी। मगर घर पर भी अपने हाथ से खाना खिलाने की जिद करते हैं। विरोध करने पर बेटी मानने का हवाला देते हैं। लेकिन, उसे नीयत गलत होने का शक है।
केस दर्ज करने की संस्तुति

बताया कि उनकी हरकतें ठीक नहीं हैं। पति को जब बताई तो उन्होंने अपने पिता का साथ दिया। इसके बाद से ससुर की हरकत और जिद बढ़ गई है। विरोध पर पति और ससुर ने पीटा, तब से मायके में है। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि समझाने का काफी प्रयास किया। मगर, बात नहीं बन सकी। केस दर्ज करने की संस्तुति की है।

Hindi News/ Agra / साहब, ससुर अपने हाथ से खिलाते खाना..उनकी नियति में है खोट, पति भी देते हैं साथ

ट्रेंडिंग वीडियो