scriptViral: 26 साल तक शख्स की नाक में फंसा रहा ‘लेगो’, अब हुआ ये हाल, जानिए पूरा मामला | US Resident ejected lego from Nose after 26 years goes Viral | Patrika News
विदेश

Viral: 26 साल तक शख्स की नाक में फंसा रहा ‘लेगो’, अब हुआ ये हाल, जानिए पूरा मामला

Viral: ये शख्स जब 6 साल का था तबसे उसकी नाक में ये लोग फंसा हुआ है।

नई दिल्लीSep 15, 2024 / 12:39 pm

Jyoti Sharma

US Resident ejected lego from Nose after 26 years goes Viral
Viral: अक्सर खेल-खेल में या धोखे में नाक में कोई चीज़ फंस जाती है, तो लोग घबरा जाते हैं, तुरंत उसे निकालने के जतन शुरू हो जाते हैं, कोई डॉक्टर के पास जाता है तो कोई घर में ही इसका इलाज कर लेता है। नाक (Nose) में किसी वस्तु का फंस जाना काफी घातक है, इससे इंसान की जान भी जा सकती है। लेकिन अमेरिका (USA) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल अमेरिका में रहने वाले एक 32 साल के शख्स की नाक में 26 साल से एक लेगो फंसा हुआ था, जिसे अब खुद इस शख्स ने निकाल लिया। लेकिन लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर 26 साल तक नाक में ये लेगो कैसे रह सकता है, क्या उस शख्स को कोई तकलीफ नहीं हुई, तो इसका जवाब हम आपको दे रहे हैं। 

6 साल की उम्र में फंसा था लेगो

संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना के 32 साल के एंडी नॉर्टन ने अपनी ये कहानी बताई है। 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब वो नहा रहे थे तो उन्होंने अपनी नाक साफ की और उनके हाथ में लेगो का एक टुकड़ा आ गया। जो बीते 26 साल से उनकी नाक में फंसा हुआ था। पोस्ट के मुताबिक सन् 1990 के दशक में जब वो सिर्फ 6 साल के थे, तब खेल-खेल में उनकी नाक में लेगो (एक तरह का खिलौना) का टुकड़ा फंस गया था। लाख कोशिशों के बाद भी ये टुकड़ा उनकी नाक से नहीं निकल पाया। 
इसके बाद नॉर्टन को डॉक्टर्स ने बताया कि वो नहाते समय अपनी नाक साफ करे, उसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें, इस तरह वो लगातार गर्म पानी से नहाते और अपनी नाक साफ करते। लेकिन इतने सालों में भी वो नहीं निकला, लेकिन अब 26 साल बाद ये अपने आप नाक साफ करते समय आसानी से निकल आया। 

26 साल बाद कैसे आया बाहर

डॉक्टर्स ने इसका कारण बताते हुए लिखा कि क्योंकि नॉर्टन लगातार इतने सालों से ये काम कर रहे थे, इसलिए गग्म पानी की भाप ने उनके नासिका (नाक) मार्ग को उखाड़ने में मदद की हो, जिससे लेगो के टुकड़ा पतला हो गया और वो बाहर निकल आया। 
नॉर्टन अब काफी सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब 26 साल बाद मैं ठीक से सांस ले सकता हूं और गंध-सुगंध महसूस कर सकता हूं। मेरे पूरे जीवन में मुझे साइनस, एलर्जी और कंजेशन की समस्या रही है।” लेकिन अब शायद ये समस्याएं भी ठीक हो जाएंगी।

Hindi News / world / Viral: 26 साल तक शख्स की नाक में फंसा रहा ‘लेगो’, अब हुआ ये हाल, जानिए पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो