फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल्स के निर्यात में होगी बढ़ोतरी!
बता दें कि हाल ही में IMF यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) ने भी भारत के विकास के पूर्वानुमान को बढ़ाया था। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में (UN GDP Forecast) कहा गया है कि हालांकि भारत की कम बाहरी मांग, व्यापारिक निर्यात बढ़ोतरी पर असर डालती रहेगी लेकिन फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल्स के निर्यात (Export) में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद है। विकासशील देशों की बढ़ेगी विकास की रफ्तार – UN GDP Forecast
रिपोर्ट में (UN GDP Forecast) कहा गया है कि बड़े विकासशील देश जैसे इंडोनेशिया, भारत और मैक्सिको, मजबूत घरेलू और बाहरी माँग से फायदा उठा रहे हैं। जबकि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों में कई अर्थव्यवस्थाएं कमजोर हो चली हैं। जिसका कारण उच्च मुद्रास्फीति, बढ़ी हुई उधार लागत, लगातार विनिमय दर दबाव और लंबी राजनीतिक अस्थिरता है। इन देशों की GDP ग्रोथ महज 1.7 प्रतिशत बताई गई है।
इस वजह से भारत के आर्थिक बढ़ोतरी के अनुमान
रिपोर्ट का कहना है कि भारत में मजबूत विकास और उच्च श्रम बल भागीदारी के बीच श्रम बाजार संकेतकों में भी सुधार हुआ है। जबकि दक्षिण अफ़्रीका में बेरोज़गारी दर लगातार 30 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। ब्राज़ील में, श्रम बाज़ार में 2024 में गिरावट आने के अनुमान हैं। क्या रहेगा चीन का हाल ?
UN ने चीन के लिए भी GDP ग्रोथ का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में चीन की GDP को 10 आधार अंक बढ़ाकर 4.7 प्रतिशत से 4.8 प्रतिशत किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी तो अमेरिका की GDP ग्रोथ महज 2.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
प्रमुख देश और उनकी GDP ग्रोथ के अनुमान
देश GDP ग्रोथ (अनुमान) प्रतिशत में
अमेरिका 2.3 जापान 1.2 यूरोपियन यूनियन (EU) 1.0 यूनाइडेट किंगडम (UK) 0.8 रूसी संघ 2.7 अफ्रीकी देश 3.3 चीन 4.8 सोर्स- यूनाइडेट नेशन्स डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स