script100 साल बाद यूक्रेन में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा क्रिसमस, जानिए वजह | Ukraine to celebrate Christmas on December 25 after 100 years | Patrika News
विदेश

100 साल बाद यूक्रेन में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा क्रिसमस, जानिए वजह

Christmas 2023 In Ukraine: यूक्रेन में इस साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। 100 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब यूक्रेन में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा।

Dec 25, 2023 / 10:32 am

Tanay Mishra

christmas_in_ukraine.jpg

Christmas in Ukraine

आज, 25 दिसंबर को दुनियाभर में कई जगहों पर क्रिसमस (Christmas) का जश्न मनाया जाएगा। हालांकि हर कोई क्रिसमस का त्यौहार नहीं मनाता। यह ईसाईयों का त्यौहार है पर दूसरे कई लोग भी इस दिन जश्न मनाते हैं। अलग-अलग लोग अलग-अलग ढंग से क्रिसमस का जश्न मनाते हैं। और इस साल यूक्रेन (Ukraine) भी आज ही के दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाएगा। यूक्रेन में सामान्य तौर पर क्रिसमस 25 दिसंबर को नहीं, बल्कि 7 जनवरी को मनाया जाता है, पर इस बार यूक्रेन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने का फैसला लिया है।


क्या है यूक्रेन में क्रिसमस का दिन बदलने की वजह?

दरअसल यूक्रेन में जूलियन कैलेंडर (Julian Calendar) को माना जाता है। रूस (Russia) में भी इसी कैलेंडर को माना जाता है। वहीं दुनिया के दूसरे ज़्यादातर देशों में ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian Calendar) को माना जाता है। जूलियन कैलेंडर के अनुसार क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में सालों से रूस और यूक्रेन 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं। पर युद्ध के चलते इस बार यूक्रेन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाने का फैसला लिया है।

100 साल में पहला मौका

100 साल में यह पहला मौका होगा जब यूक्रेन 7 जनवरी को नहीं, बल्कि 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाएगा।

Hindi News/ world / 100 साल बाद यूक्रेन में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा क्रिसमस, जानिए वजह

ट्रेंडिंग वीडियो