scriptरूस ने एक ही रात में मार गिराए 92 यूक्रेनी ड्रोन | Russia shoots down 92 Ukrainian drones overnight | Patrika News
विदेश

रूस ने एक ही रात में मार गिराए 92 यूक्रेनी ड्रोन

Russia-Ukraine War: रूस की सेना ने एक बार फिर यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराते हुए यूक्रेन के हमले को विफल कर दिया।

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 04:43 pm

Tanay Mishra

Russia shoots down Ukrainian drones

Russia shoots down Ukrainian drones

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 31 महीने से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को जंग छेड़ने का आदेश दे दिया था और तब से यह युद्ध जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। यूक्रेन अक्सर ही रूस पर ड्रोन अटैक करता है। हालांकि रूस भी इनका डटकर सामना करता है। एक बार फिर यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन दागे।

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक

गुरुवार देर रात को यूक्रेन ने रूस पर एक बार फिर ड्रोन अटैक किया। यूक्रेनी सेना ने रूस की एनर्जी साइट्स को निशाना बनाते हुए ड्रोन्स से हमला किया।

रूस ने मार गिराए 92 यूक्रेनी ड्रोन्स

रूस की सेना ने एक ही रात में 92 यूक्रेनी ड्रोन्स मार गिराए। रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई। रूस ने 47 ड्रोन्स क्रास्नोडार (Krasnodar) में, आज़ोव सागर (Sea Of Azov) के ऊपर 15 ड्रोन्स, 12 ड्रोन्स कुर्स्क (Kursk) में और 18 ड्रोन्स बॉर्डर से सटे अन्य इलाकों में मार गिराए।

यह भी पढ़ें

ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे हीरे, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

Hindi News / world / रूस ने एक ही रात में मार गिराए 92 यूक्रेनी ड्रोन

ट्रेंडिंग वीडियो