10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russian Female Biker Death: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बाइकर की दर्दनाक मौत

इस महिला बाइक राइडर को दुनिया की सबसे खूबसूरत बाइकर के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Russia most beautiful female biker Tatyana Ozolina

Russia most beautiful female biker Tatyana Ozolina

Russian Female Biker Death: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बाइक राइडर तात्याना ओजोलिना (38) (Tatyana Ozolina) की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर बाइक चलाने के दौरान उनका बाइक से संतुलन खो गया और वो सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गईं। ये हादसा तुर्की में हुआ। घटना के वक्त ओजोलिना लाल रंग की BMW बाइक चला रहीं थीं। इस पर तुर्की बाइक राइडर ओनूर ओबुत भी सवार थी। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं।

मौत के कुछ घंटे पहले किया ये पोस्ट

हादसे के कुछ वक्त पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि "घर से 4000 किमी दूर… ग्रीस मुझे याद आया लेकिन मेरी मोटरसाइकिल नहीं छूटी। मैं ग्रीस में पैदल थी। मैंने एक चुंबक खरीदा और उसे तुर्की को लौटा दिया। मैं परेशान थी कि मैं यूरोप के चारों ओर घूमने का प्रबंधन नहीं कर सकी, मुझे पता था कि स्थिति ऐसी हो सकती है... इसलिए, मैं सुंदर, गर्म और मेहमाननवाज़ तुर्की को जीतने के लिए आगे बढ़ गई हूं।

13 साल का बेटा भी है

बता दें कि 38 वर्षीय ओजोलिना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वो बाइक चलाने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। उसका 13 साल का बेटा है।

ये भी पढ़ें- ‘भारतीय मर्दों के साथ ना बनाएं संबंध’, महिला ने गिनाए वो 3 कारण जिनसे मचा हंगामा