
Red cross mark on road in Russia's capital city Moscow
24 फरवरी, 2022 का दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। इसी दिन रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध शुरू हुआ था। यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुस की आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन का प्लान था कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। पर जिस युद्ध को पुतिन कुछ दिन में ही खत्म करना चाहते थे, उसे चलते एक साल से भी ज़्यादा समय गुज़र गया है। इस दौरान इस युद्ध में कई मोड़ आ चुके हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे लोग अचंभे में तो हैं ही, साथ ही इस सोच में भी हैं कि इसका क्या मतलब हो सकता है। कुछ लोग तो इस वजह से दहशत में भी हैं।
रूस की राजधानी में दिखें रेड क्रॉस
हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में अचानक से कई सड़कों पर रेड क्रॉस दिखाई दिए। जिसने भी इन रेड क्रॉस को देखा उसे समझ नहीं आया कि इन निशानों का क्या मतलब हो सकता है। इन निशानों को देखकर लोग अचंभे में तो हैं ही, साथ ही इस बात पर भी दिमाग चला रहे हैं कि इन निशानों का क्या मतलब हो सकता है। इस वजह से कुछ लोग तो डर भी रहे हैं क्योंकि उनके अनुसार यह आने वाले खतरे के निशान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को लगा झटका, शोषण और मानहानि के मामले में देना होगा 41 करोड़ रुपये का मुआवजा
क्या हो सकता है रेड क्रॉस का मतलब?
मॉस्को की सड़कों पर रेड क्रॉस के निशानों को देखकर लोग इस बात का अंदाज़ा लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इनका मतलब क्या हो सकता है। रूस के कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सच में खतरे के निशान हो सकते हैं।
कुछ दिन पहले ही रुसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन निवास पर ड्रोन अटैक और फिर एक रुसी गांव में स्थित एक ऑयल रिफाइनरी में भी ड्रोन अटैक हुआ था। रूस ने दोनों हमलों के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहराया था। ऐसे में इन रेड क्रॉस निशानों को यूक्रेन की तरफ से लगाए टारगेट माना जा रहा है, जिसका इस्तेमाल यूक्रेनी आर्मी आने वाले समय में ड्रोन और मिसाइल अटैक्स के लिए कर सकती है।
यह भी पढ़ें- रूस के पूर्व आर्मी कमांडर का व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा बयान, कहा - 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रुसी राष्ट्रपति के पास नहीं है रणनीति'
Published on:
10 May 2023 03:11 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
