पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी लैंडस्लाइड पीड़ितों के प्रति किया शोक व्यक्त, कहा – “भारत हर संभव सहायता के लिए तैयार”
पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड की वजह से तबाही मच गई है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लैंडस्लाइड से हुए नुकसान के प्रति दुःख जताते हुए पीड़ितों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही यह भी कहा है कि भारत पापुआ न्यू गिनी की हर संभव मदद के लिए तैयार है।
Prime Minister Narendra Modi
पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में शुक्रवार, 24 मई को जल्द सुबह करीब 3 बजे एंगा (Enga) प्रांत के काओकलाम (Kaokalam) गांव में अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड ऐसे समय पर हुआ जब सभी लोग सो रहे थे और अचानक से लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी। इस लैंडस्लाइड की वजह से कुछ लोग तो उठ गए और कई लोगो को उठने का मौका ही नहीं मिला। पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि लैंडस्लाइड की वजह से करीब 150 घर तबाह हो गए पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया। काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे हुए हैं और ज़्यादातर लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग इस हादसे में घायल भी हुए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) ने पापुआ न्यू गिनी लैंडस्लाइड से हुए नुकसान और पीड़ितों के लिए संदेश भेजा है।
पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी लैंडस्लाइड के कारण हुए जान-माल के नुकसान से मुझे गहरा दुःख हुआ। इस लैंडस्लाइड से प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है और जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”
भारत है हर संभव सहायता के लिए तैयार
पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के लिए मदद का प्रस्ताव देते हुए आगे लिखा, “भारत इस मुश्किल समय में पापुआ न्यू गिनी को हर संभव समर्थन और सहायता देने के लिए तैयार है।
Hindi News / world / पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी लैंडस्लाइड पीड़ितों के प्रति किया शोक व्यक्त, कहा – “भारत हर संभव सहायता के लिए तैयार”