17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan : पाकिस्तान के लोगों के लिए खुशखबरी,भारत से आयात में हुई भारी वृद्धि, जानें क्या होगा फायदा ?

Pakistan records a huge increase in imports from India: इस्लामाबाद में खुशी की लहर है। पाकिस्तान में वार्षिक आधार पर भारत से आयात में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च 2024 में भारत से आयात सालाना आधार पर 48% बढ़ गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Pakistan import

Pakistan import

Pakistan records a huge increase in imports from India : भारत ( India) और पाकिस्तान ( Pakistan ) के रिश्तों में कड़वाहट के बीच पाकिस्तान के लोगों के लिए खुशखबरी है कि पाकिस्तान में वार्षिक आधार पर भारत से आयात ( Import) में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। ध्यान रहे कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले पांच बरसों से व्यापारिक संबंध खराब हो चुके हैं।

सालाना आधार पर बड़ी बढ़ोतरी

Pakistan News in Hindi : पाकिस्तान में नई सरकार के पहले महीने में सालाना आधार पर भारत से आयात में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ( Pakistan Ministry of Commerce) के सूत्रों का कहना है कि मार्च 2024 में सालाना आधार पर भारत से आयात 48% बढ़ कर पिछले महीने 2 करोड़ 73 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया, जो मार्च 2023 में 1 करोड़ 85 मिलियन डॉलर था।

पिछले साल भारत से आयात बढ़ा था

Pakistan increase in imports : सूत्रों का कहना है कि इस साल जनवरी में और पिछले साल फरवरी और मई में भारत से आयात बढ़ा था। कार्यवाहक सरकार ने भारत में व्यापार अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी रोक दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में भारत के साथ व्यापार निलंबित कर दिया था।

पाकिस्तान ने दी भारत से व्यापार में ढील

Pakistan import News in Hindi : सूत्रों का कहना है कि बाद में पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापार में ढील दी है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत के साथ जीवनरक्षक दवाओं के व्यापार की इजाजत दे दी है।

...

यह भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: पुतिन के खिलाफ जा कर अमरीका दे रहा यूक्रेन का साथ, क्या और चिढ़ जाएगा रूस?