8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम मंदिर से बाहर निकलते ही हर हिंदू बन जाएगा मुस्लिम’, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद का विवादित बयान

Javed Miandad's Controversial Statement: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद का राम मंदिर और हिंदुओं के बारे में दिया एक पुराना विवादित बयान फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। क्या है मियांदाद का वो विवादित बयान? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
javed_miandad.jpg

Javed Miandad

पाकिस्तान (Pakistan) के कई पूर्व क्रिकेटर्स विवादित बयानों से कभी दूर नहीं रहे। पाकिस्तान के इतिहास में कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे हैं जो विवादित बयान देने से कभी नहीं झिझके। इनमें पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) का नाम भी शामिल है। मियांदाद ने समय-समय पर कई विवादित बयान दिए हैं। हाल ही में मियांदाद का एक पुराना विवादित बयान सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड कर रहा है जिसमें मियांदाद ने राम मंदिर (Ram Mandir) और हिंदुओं (Hindus) पर टिप्पणी की है। मियांदाद का यह बयान विवादित होने के साथ ही मूर्खता से भी भरा था।


'राम मंदिर से बाहर निकलते ही हर हिंदू बन जाएगा मुस्लिम'

मियांदाद ने एक वीडियो में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में जाने वाले हिंदुओं पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि जो भी हिंदू राम मंदिर में जाएगा, वह राम मंदिर से बाहर निकलते ही मुस्लिम बन जाएगा। मियांदाद ने कहा था, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने एक मस्जिद को मंदिर में बदल दिया। ऐसे में मेरा मानना है कि जो भी उस मंदिर में जाएगा वह मुसलमान बनकर निकलेगा क्योंकि हमारी जड़ें हमेशा वहीं रहती हैं। मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने कुछ गलत किया, लेकिन लोग समझ नहीं पाएंगे कि असल में यह सही है।"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में अगले साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है।


कितना पुराना है मियांदाद का यह बयान?

मियांदाद का यह विवादित बयान 3 साल से भी कुछ पुराना है। दरअसल 5 अगस्त, 2020 को पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि-पूजन किया था। उसके 3 दिन बाद 8 अगस्त, 2020 मियांदाद ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह विवादित बयान दिया था। उस समय मियांदाद के इस बयान की वजह से भारत में काफी विवाद भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- चंद्रमा पर है 29 मीटर चौड़ा क्रेटर, क्या चीन के सीक्रेट मिशन से बना था यह गड्ढा?