हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब रूटे (Mark Rutte) ने साइकिल की सवारी की हो। पर्यावरण का संदेश देने के लिए पहले भी वह कई बार साइकिल से बैठकों में पहुंचे हैं। पूर्व आइपीएस और पुडुचेरी की गवर्नर रहीं किरण बेदी (Kiran Bedi) ने एक्स (X) पर उनके इस अनूठी विदाई समारोह का वीडियो शेयर किया है।
नाटो के महासचिव बनेंगे
14 वर्ष तक नीदरलैंड का नेतृत्व करने के बाद रूटे अब उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव का पदभार संभालेंगे। नाटो ने बीते माह उन्हें महासचिव नियुक्त किया है, वे जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का स्थान लेंगे। जेन्स एक दशक से ज्यादा समय से नाटो के महासचिव रहे हैं। 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था।